नॉर्वे दौरे में पीएम मोदी
से सवाल पूछने वाली पत्रकार हेले लिंग अचानक सुर्खियों में आ गईं
ओस्लो में संयुक्त मीडिया ब्रीफिंग के दौरान हेले लिंग ने प्रेस स्वतंत्रता को लेकर पीएम मोदी से सवाल किया
सवाल पूछने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें विदेशी एजेंट और जासूस तक कहा जाने लगा
बढ़ती ट्रोलिंग के बाद हेले लिंग ने एक्स पर सफाई देते हुए कहा- “मैं कोई विदेशी जासूस नहीं हूं, सिर्फ पत्रकार हूं
भारतीय दूतावास की प्रेस ब्रीफिंग में भी हेले लिंग ने भारत के मानवाधिकार और प्रेस स्वतंत्रता पर सवाल उठाए
विदेश मंत्रालय के सचिव सिबी जॉर्ज ने भारत की संस्कृति, योग और वैक्सीन कूटनीति का जिक्र करते हुए जवाब दिया
इस विवाद के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया, कुछ लोगों ने पत्रकार का समर्थन किया तो कुछ ने विरोध
हेले लिंग नॉर्वे के छोटे अखबार ‘डैग्सविसेन’ से जुड़ी हैं। विवाद के बाद उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स तेजी से बढ़ गए