वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की रियल GDP ग्रोथ 7.8% दर्ज हुई।

पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में GDP ग्रोथ 6.9% रही थी। इस बार आंकड़ा काफी बेहतर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7.8% GDP ग्रोथ को भारत की बड़ी उपलब्धि बताया और देश की आर्थिक मजबूती पर भरोसा जताया।

अप्रैल-जून 2026 तिमाही में रियल GDP करीब 81.36 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

पहली तिमाही में रियल GVA में 8.2% की वृद्धि दर्ज की गई, जो अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है।

IT, रियल एस्टेट, वित्तीय और प्रोफेशनल सर्विसेज जैसे क्षेत्रों ने अर्थव्यवस्था को गति दी। प्रमुख सर्विसेज सेगमेंट में 12.1% वृद्धि हुई।

अप्रैल-जून तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर 9.2% बढ़ा। वहीं कृषि क्षेत्र में 3.6% की वृद्धि दर्ज हुई।

GDP ग्रोथ पिछली तिमाही के 8.6% से कम रही, लेकिन बाजार और RBI के अनुमान से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 7.8% पर पहुंची।