भारत की अर्थव्यवस्था ने FY26 में शानदार प्रदर्शन किया। GDP ग्रोथ 7.7% दर्ज की गई

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में GDP ग्रोथ 7.8% रही, जो अनुमान से बेहतर है

वैश्विक युद्ध, आर्थिक अनिश्चितता और टैरिफ चुनौतियों के बावजूद भारत की रफ्तार बनी रही

FY26 में देश की रियल GDP बढ़कर 323.12 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई

नॉमिनल GDP में 8.9% की बढ़ोतरी हुई और यह 346.36 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची

मैन्युफैक्चरिंग, व्यापार, होटल, ट्रांसपोर्ट और वित्तीय सेवाओं में दोहरे अंकों की ग्रोथ दर्ज हुई

प्राइवेट खपत (PFCE) और निवेश (GFCF) दोनों में 7.5% से अधिक की वृद्धि देखी गई

सरकार ने बेस ईयर बदलकर 2022-23 किया। मजबूत GDP आंकड़े भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत माने जा रहे हैं