कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़ी इंडिगो की एक फ्लाइट पर आंधी-तूफान के दौरान बिजली गिर गई
यह फ्लाइट (6E6068) कोलकाता से अगरतला जाने वाली थी और उड़ान भरने की तैयारी में थी
घटना के समय विमान में 141 यात्री और 6 क्रू सदस्य मौजूद थे
बिजली गिरने के बाद विमान के पावर सिस्टम में अचानक खराबी आ गई और "सडन पावर ऑफ" की स्थिति बन गई
एयरपोर्ट और इंडिगो की टीम ने एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया
विमान की तकनीकी जांच के बाद यात्रियों को दूसरे विमान से अगरतला भेजा गया
खराब मौसम के कारण कोलकाता और आसपास के इलाकों में उड़ान संचालन भी प्रभावित हुआ
एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि मौसम को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया गया था और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया