हरियाणा के करनाल जिले के गोंदर गांव में पंजाबी सिंगर Diljit Dosanjh के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े टायसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है
हमलावरों ने कथित तौर पर ऑस्ट्रिया मेड हथियारों से फायरिंग करने का दावा किया
गैंग की ओर से जारी पोस्ट में दिलजीत दोसांझ, उनकी टीम और मैनेजर को चेतावनी देने की बात कही गई है
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं
घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है
दिलजीत दोसांझ या उनकी टीम की ओर से घटना पर विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है
हाल के महीनों में पंजाबी कलाकारों और उनके करीबियों को गैंगस्टरों से धमकियों के कई मामले सामने आ चुके हैं