उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अमेठी दौरे पर अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

केशव मौर्य का अखिलेश पर हमला

केशव मौर्य ने कहा कि अखिलेश सत्ता में आने के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं, लेकिन उनका सपना पूरा नहीं होगा।

मौर्य ने दावा किया कि अखिलेश यादव 2047 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।

डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव अब जनता की नजर में खुद एक सवाल बन गए हैं।

केशव मौर्य ने राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।

मौर्य ने कहा कि यूपी में सपा की सरकार और केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने वाली नहीं है।

सहारनपुर में मस्जिद तोड़े जाने के सवाल पर मौर्य ने कहा कि अगर कोई निर्माण गैरकानूनी है तो उसे हटाया जाएगा।

अमेठी कार्यक्रम में केशव मौर्य ने 17 आवास लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक दिए और उनकी समस्याएं व सुझाव भी सुने।