पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने CEC ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला।
ममता बनर्जी का बड़ा हमला
ममता बनर्जी का बड़ा हमला
ममता ने कहा कि वोट का अधिकार छीनने वालों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता ने ज्ञानेश कुमार को ‘वैनिश कुमार’ कहा।
ममता ने पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिविजन का विरोध किया।
ममता ने दावा किया कि SIR के दौरान TMC के मजबूत इलाकों में वोटर लिस्ट से ज्यादा नाम हटाए गए।
ममता ने 2023 के कानून के तहत चुनाव आयुक्तों को मिली कानूनी सुरक्षा पर भी सवाल उठाए।
ममता ने EVM जलाने की घटनाओं में BJP की मिलीभगत का आरोप लगाया। हालांकि, ये उनके आरोप हैं।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी से कांग्रेस में वापस आने और बंगाल में साथ काम करने की अपील की।