मेघालय की राजनीति में बड़े फेरबदल की चर्चा है। दावा है कि UDP के 9 और TMC के 4 विधायक BJP में शामिल हो सकते हैं।

अगर 13 विधायक BJP में आते हैं, तो विधानसभा में पार्टी की ताकत 2 से बढ़कर 15 विधायक हो सकती है।

TMC के सभी 4 विधायकों के BJP में जाने की अटकलें हैं। ऐसा हुआ तो ममता बनर्जी की पार्टी को मेघालय में बड़ा झटका लगेगा।

संभावित दल-बदल की चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री और TMC नेता मुकुल संगमा का नाम भी सामने आ रहा है।

UDP में लंबे समय से अंदरूनी मतभेद की खबरें हैं। सितंबर 2025 के कैबिनेट फेरबदल के बाद असंतोष की चर्चा तेज हुई थी।

मेघालय BJP के एक वरिष्ठ नेता ने UDP विधायकों के साथ बातचीत होने की बात स्वीकार की है। हालांकि, शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

करीब दो सप्ताह पहले UDP के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। बैठक में ILP, स्थानीय सुरक्षा और भाषा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

मेघालय में 2028 में विधानसभा चुनाव होने हैं। अगर यह संभावित दल-बदल होता है, तो चुनाव से पहले BJP की राजनीतिक स्थिति काफी मजबूत हो सकती है।