NEET पेपर लीक केस में क्या हुई बड़ी कार्रवाई? राउज एवेन्यू कोर्ट ने लिया अहम फैसला
दिल्ली की राउज एवेन्यू स्थित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट रिकॉर्ड पर ले ली
CBI ने इस मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है
आरोपियों पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल समेत कई धाराओं में आरोप लगाए गए हैं
चार्जशीट में कथित तौर पर पेपर एक्सपर्ट, बिचौलिए और लाभार्थी अभ्यर्थी शामिल हैं
फिलहाल किसी NTA अधिकारी का नाम चार्जशीट में शामिल नहीं किया गया है
अदालत ने CBI को बाकी एनेक्सर (संलग्न दस्तावेज) दाखिल करने के लिए तीन दिन का अतिरिक्त समय दिया है
मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी, जब कोर्ट चार्जशीट पर आगे विचार करेगी