पाकिस्तान लगातार दावा कर रहा है कि वह दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करना चाहता है.
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान इराक और कुवैत को आधुनिक हथियार बेचने की कोशिश कर रहा है.
पाकिस्तान का 'लाइटनिंग-2' लॉइटरिंग म्यूनिशन 300 किमी दूर तक सटीक हमला कर सकता है.
यह ड्रोन एयर डिफेंस, रडार और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने में बेहद प्रभावी माना जाता है.
रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने अज़रबैजान, कतर और यमन को JF-17 फाइटर जेट बेचने के सौदे किए हैं.
पाकिस्तान और चीन मिलकर JF-17 ब्लॉक 4 पर काम कर रहे हैं, जिसे पहले से ज्यादा आधुनिक बताया जा रहा है.
विशेषज्ञों का मानना है कि तनाव के बीच बढ़ते हथियार निर्यात से खाड़ी क्षेत्र का रणनीतिक संतुलन बदल सकता है.