फ्रांस के नीस में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भारत की इनोवेशन ताकत दुनिया के सामने रखी।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया का प्रमुख AI सॉल्यूशंस हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

भारत अब सिर्फ तकनीक अपनाने वाला देश नहीं, बल्कि दुनिया को समाधान देने वाला देश बन रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इनोवेशन और समावेश एक-दूसरे के पूरक हैं, विरोधी नहीं।

पीएम मोदी ने भारतीय युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि वे मानवता के हित में नए समाधान विकसित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा, योग, गणित और विज्ञान में भारत का योगदान इसकी नवाचार परंपरा को दिखाता है।

सरकार ने स्कूल स्तर पर इनोवेशन बढ़ाने के लिए अटल टिंकरिंग लैब्स जैसी पहल शुरू की हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस का रिश्ता इनोवेशन, विश्वास और साझा सोच पर आधारित है।