प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे हैं
सेशेल्स हिंद महासागर में स्थित 115 द्वीपों का देश है। यह मेडागास्कर के उत्तर-पूर्व और अफ्रीका के पूर्वी तट से करीब 1600 किमी दूर स्थित है
सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने प्रोटोकॉल तोड़कर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। यह दोनों देशों की गहरी दोस्ती का बड़ा संकेत माना जा रहा है
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे, राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और सेशेल्स की संसद को भी संबोधित करेंगे
हिंद महासागर में रणनीतिक स्थिति होने के कारण सेशेल्स भारत का महत्वपूर्ण समुद्री और रक्षा साझेदार है। इससे समुद्री सुरक्षा और व्यापार मार्गों की निगरानी मजबूत होती है
भारत ने सेशेल्स को नौसैनिक जहाज और डोर्नियर विमान दिए हैं। दोनों देश समुद्री डकैती, अवैध मछली पकड़ने और सुरक्षा चुनौतियों से निपटते हैं
सेशेल्स की करीब 11% आबादी भारतीय मूल की है। यही वजह है कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध भी काफी मजबूत हैं
पीएम मोदी की यह यात्रा भारत-सेशेल्स संबंधों को नई मजबूती दे सकती है। रक्षा, व्यापार, ब्लू इकोनॉमी और हिंद महासागर की सुरक्षा पर दोनों देशों का सहयोग बढ़ेगा