वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है।
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत
पोस्टमार्टम के मुताबिक, दीपक लोधी की मौत ज्यादा ब्लीडिंग होने के कारण हुई।
पुलिस के अनुसार, दीपक के प्राइवेट पार्ट पर कटने के साक्ष्य भी मिले हैं। इसकी वजह जांच के बाद स्पष्ट होगी।
पुलिस को दीपक लोधी के कमरे से एक ग्राइंडर भी बरामद हुआ है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
दीपक लोधी के छत से गिरने का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें वह जमीन पर गिरते दिखाई दे रहे हैं।
वृंदावन के सीओ के मुताबिक, CCTV की जांच के आधार पर मामला पहली नजर में आत्महत्या का लग रहा है।
परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
दीपक लोधी का अंतिम संस्कार वृंदावन में कर दिया गया है। पुलिस मौत की वास्तविक वजह पता लगाने में जुटी है।