पुडुचेरी के वरिष्ठ नेता एन. रंगासामी 5वीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। NDA की जीत के बाद 13 मई को उनका शपथ ग्रहण होगा
राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने एन. रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया। गृह मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी की
सूत्रों के मुताबिक, रंगासामी 13 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया
एन. रंगासामी का जन्म 4 अगस्त 1950 को पुडुचेरी में हुआ। साधारण परिवार से आने वाले रंगासामी अपनी सादगी और जमीन से जुड़े स्वभाव के लिए जाने जाते हैं
टैगोर आर्ट्स कॉलेज से B.Com और डॉ. अंबेडकर लॉ कॉलेज से LL.B की पढ़ाई की। बाद में वकालत छोड़कर राजनीति में आ गए
1991 में पहली बार विधायक बने। बाद में कांग्रेस सरकार में कई मंत्रालय संभाले और 2001 में पहली बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने
कांग्रेस में विवाद के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी। 2011 में ‘ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस’ (AINRC) बनाई और कुछ ही महीनों में मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रच दिया
कांग्रेस में विवाद के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी। 2011 में ‘ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस’ (AINRC) बनाई और कुछ ही महीनों में मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रच दिया