राहुल गांधी ने शिक्षा, बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
राहुल गांधी ने कहा कि वह मुख्य रूप से दर्द, डेटा और दौलत के मुद्दे पर बात करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि भारत के युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं में इंटेलिजेंस, इमेजिनेशन और क्षमता है।
राहुल गांधी ने कहा कि आज के दौर में यूथ पोटेंशियल और डेटा किसी भी देश की तरक्की के लिए बेहद जरूरी हैं।
उन्होंने कहा कि बिना डेटा के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का कोई मतलब नहीं है। डेटा भारत की बड़ी पूंजी है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मौजूदा सिस्टम ने युवाओं को एक तरह के चक्रव्यूह में फंसा रखा है।
राहुल गांधी ने कहा कि युवा BA, MA, MSc या अन्य डिग्री हासिल करने के बाद भी रोजगार से वंचित हैं। उन्होंने कहा, “सर्टिफिकेट आपको रोजगार नहीं दे सकता।”