राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार पर गंभीर सवाल उठाए।

राहुल गांधी का EC पर हमला

राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कथित वोट चोरी से चुने गए सांसद संसद में कानून बना रहे हैं।

उन्होंने हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए सत्ता विरोधी लहर पर सवाल उठाया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुराना वीडियो भी दिखाया और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, दो चुनाव आयुक्तों ने SIR और वोटर लिस्ट से जुड़े फैसलों पर 10 महीनों में कई बार आपत्ति दर्ज कराई थी।

चुनाव आयोग ने कहा कि अलग-अलग राय और सुझाव सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं। आयोग के मुताबिक अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए।

इस विवाद के बीच कांग्रेस ने 29 सितंबर को कांग्रेस कार्यसमिति यानी CWC की बैठक बुलाई है।