रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने RSS पर उठे सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

उन्होंने कहा, "मां के प्यार का कोई लाइसेंस नहीं होता, उसी तरह RSS को भी किसी लाइसेंस की जरूरत नहीं है।"

राजनाथ सिंह बोले कि RSS हमेशा "राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम" के सिद्धांत पर काम करता है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा के कारण RSS आज दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बन चुका है।

उन्होंने कहा कि संविधान हर नागरिक को संगठन बनाने का अधिकार देता है, इसलिए ऐसे सवालों का कोई मतलब नहीं है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मां का प्यार, गुरु के संस्कार, गंगा का बहना और सूर्य का प्रकाश किसी सरकारी मंजूरी के मोहताज नहीं होते।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मां का प्यार, गुरु के संस्कार, गंगा का बहना और सूर्य का प्रकाश किसी सरकारी मंजूरी के मोहताज नहीं होते।

RSS अपने 100वें स्थापना वर्ष में है और इसी दौरान संगठन के कानूनी दर्जे को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।