राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT 15 जुलाई को अपनी अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंप सकती है।

फाइनल रिपोर्ट आज संभव

रिपोर्ट में चोरी के जिम्मेदार लोगों की पहचान और उनकी जवाबदेही तय की जा सकती है।

दान पेटी से लेकर बैंक में जमा होने तक की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की गई है।

SIT ने CCTV फुटेज, बैंक ट्रांजैक्शन, दस्तावेज और गवाहों के बयान की जांच की है।

जांच में यह भी देखा गया कि कहीं लापरवाही या SOP का उल्लंघन तो नहीं हुआ।

पुलिस आठ आरोपियों और उनके परिवार से जुड़े करीब 50 बैंक खातों की पड़ताल कर रही है।

शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, रियल एस्टेट समेत हर निवेश की जांच की जा रही है।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने इस्तीफे की खबरों को पूरी तरह गलत बताया।