टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

बड़ा झटका

रयान टेन डोशेट ने जुलाई 2024 में भारतीय टीम के सहायक कोच का पद संभाला था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए यह फैसला लिया.

इंग्लैंड दौरा रयान टेन डोशेट का भारतीय टीम के साथ आखिरी असाइनमेंट रहा.

खबर है कि वह फिर से कोलकाता नाइट राइडर्स के सपोर्ट स्टाफ से जुड़ सकते हैं.

फील्डिंग कोच टी. दिलीप का कार्यकाल भी खत्म हो गया है और वह श्रीलंका दौरे पर टीम के साथ नहीं जाएंगे.

टी. दिलीप के कार्यकाल में टीम इंडिया की फील्डिंग बेहतर हुई और 'बेस्ट फील्डर' मेडल की शुरुआत काफी लोकप्रिय रही.

श्रीलंका टेस्ट सीरीज और नए WTC चक्र से पहले BCCI ने अभी तक दोनों के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है.