सलीम डोला एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर है, जिसे दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी का करीबी माना जाता है

सलीम डोला की गिरफ्तारी तुर्किये के इस्तांबुल शहर में सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा

सलीम डोला को तुर्किये की खुफिया एजेंसी और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में उसे गिरफ्तार किया

गिरफ्तारी के बाद सोमवार को सलीम डोला को भारत लाया गया

सलीम डोला पर ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप हैं, जिनकी जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रही है

सलीम डोला का नेटवर्क हजारों करोड़ रुपये के सिंथेटिक ड्रग्स (MD/मेफेड्रोन) से जुड़ा बताया जाता है

कार्रवाई के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और मुंबई पुलिस उसके परिवार और सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं

एजेंसियों को उम्मीद है कि इससे डी-कंपनी और अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के बड़े राज खुल सकते हैं, साथ ही इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस से जुड़े मामलों में भी मदद मिलेगी