पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों अर्थशास्त्री Sanjeev Sanyal का नाम तेजी से चर्चा में है। माना जा रहा है कि उन्हें राज्य का नया वित्त मंत्री बनाया जा सकता है
संजीव सान्याल फिलहाल Economic Advisory Council to the Prime Minister के सदस्य हैं। वे प्रधानमंत्री Narendra Modi को आर्थिक मामलों पर सलाह देते हैं
Suvendu Adhikari ने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया है। अब चर्चा है कि इस सीट से उपचुनाव में संजीव सान्याल को उतारा जा सकता है
सान्याल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के Shri Ram College of Commerce से पढ़ाई की और बाद में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की
वे पहले ड्यूश बैंक में ग्लोबल स्ट्रैटेजिस्ट रह चुके हैं। इसके बाद भारत सरकार में मुख्य आर्थिक सलाहकार की भूमिका निभाई और कई आर्थिक सर्वे तैयार किए
पश्चिम बंगाल पर 7.7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कर्ज है। राज्य की GDP हिस्सेदारी भी लगातार घट रही है। नई सरकार के सामने आर्थिक सुधार सबसे बड़ी चुनौती मानी जा रही है
संजीव सान्याल का मानना है कि पूर्वी भारत के विकास की कुंजी “कोलकाता को फिर से मजबूत बनाने” में छिपी है। उन्होंने बंगाल के आर्थिक पतन पर कई इंटरव्यू और लेख लिखे हैं
हैअर्थशास्त्री होने के साथ-साथ सान्याल मशहूर लेखक भी हैं। उनकी किताब Land of the Seven Rivers काफी लोकप्रिय रही है