‘संसद रत्न पुरस्कार 2026’ के लिए 12 सांसदों और 4 संसदीय समितियों का चयन किया गया है

इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की घोषणा ‘प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन’ ने की है

उत्तर प्रदेश से बीजेपी सांसद Jagdambika Pal को संसद में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए चुना गया है

झारखंड के Nishikant Dubey और राजस्थान के P. P. Chaudhary को भी पुरस्कार मिलेगा

महाराष्ट्र के Shrikant Eknath Shinde सहित कई सांसदों को अलग-अलग श्रेणियों में चुना गया है

प्रवीण पटेल, विद्युत बरन महतो, लुम्बाराम चौधरी, हेमंत सवरा, स्मिता वाघ, नरेश म्हस्के, मेधा कुलकर्णी और नरहरि अमीन को भी सम्मान मिलेगा है

कृषि समिति, वित्त समिति, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज समिति और कोयला एवं खान समिति को बेहतरीन काम के लिए चुना गया है

इस पुरस्कार की शुरुआत 2010 में पूर्व राष्ट्रपति A. P. J. Abdul Kalam के सुझाव पर हुई थी। यह सम्मान संसद में सक्रिय और जनहित के मुद्दे उठाने वाले सांसदों को दिया जाता है