CM योगी आदित्यनाथ ने भदोही का नाम ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने का ऐलान किया है।

भदोही का बदला नाम

मुख्यमंत्री ने भदोही में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कारपेट एक्सपो के दौरान यह बड़ा ऐलान किया।

CM योगी ने कहा कि संत रविदास के सम्मान और जनभावनाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

भदोही को 30 जून 1994 को वाराणसी से अलग कर नया जिला बनाया गया था।

जिले का नाम 1997 में संत रविदास नगर, 1999 में संत रविदास नगर भदोही और 2014 में फिर भदोही किया गया था।

नाम बदलने का यह ऐलान 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी चर्चा का विषय बन गया है।

मुख्यमंत्री ने यूपी में निवेश और रोजगार का जिक्र करते हुए 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों की बात कही।

CM योगी ने दावा किया कि सरकार अगले 6 महीनों में 1 लाख और युवाओं को सरकारी नौकरी देने जा रही है।