उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, 6 बागी सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए।
शिंदे गुट में शामिल होने वालों में संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख, संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, पाटिल-अष्टिकर और ओमप्रकाश राजेनिंबालकर शामिल हैं।
ये सभी सांसद पहले ही शिवसेना (UBT) की संसदीय दल की बैठक से दूरी बना चुके थे।
सांसदों के शामिल होने पर शिंदे ने कहा, "अब मेरे पास तीन संजय हैं।"
शिंदे ने इसे 2022 की बगावत का दूसरा चरण बताते हुए कहा कि वे बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा के लिए लड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा, "हमने इस बार सिक्सर मारा है, शिवसेना को और मजबूत किया है।"
शिंदे ने दावा किया कि उनकी पार्टी हिंदुत्व की विचारधारा पर मजबूती से कायम है।
बागी सांसदों का कहना है कि विकास कार्यों और जनता के हित को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है।