उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बागी नेता बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
ममता बोलीं, जरूरत पड़ी तो चुनाव चिन्ह गले में डालकर जनता के बीच जाऊंगी।
उन्होंने पश्चिम बंगाल TMC की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभालने का ऐलान किया।
मदन मित्रा और कुणाल घोष को पार्टी समिति का महासचिव नियुक्त किया गया।
ममता ने कहा कि पुलिस का इस्तेमाल TMC कार्यकर्ताओं को डराने के लिए किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर के लिए मिले दान को लेकर गलत तरीके से दावा किया जा रहा है।
ममता ने कहा कि 21 जुलाई का कार्यक्रम हर हाल में होगा, जरूरत पड़ी तो रिक्शा पर बैठकर भी शामिल होंगी।