अमित शाह के 2029 से पहले NDA के 21 राज्यों में UCC लागू करने के बयान के बाद सहयोगी दलों में चर्चा तेज हो गई है।

UCC को लेकर NDA में हलचल

JDU के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने UCC के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात का समय मांगा है।

JDU का कहना है कि वह UCC पर चर्चा के खिलाफ नहीं है, लेकिन इसे बिना व्यापक विचार-विमर्श के लागू नहीं किया जाना चाहिए।

JDU चाहती है कि UCC पर फैसला लेने से पहले अलग-अलग धर्मों के प्रतिनिधियों, अल्पसंख्यकों, राज्य सरकारों और अन्य हितधारकों से बातचीत हो।

JDU नेता नीरज कुमार ने कहा कि अभी UCC का कोई आधिकारिक ड्राफ्ट सामने नहीं आया है। इसलिए पार्टी अपने पुराने रुख पर कायम है।

चिराग पासवान ने कहा कि भारत की सामाजिक विविधता को ध्यान में रखना जरूरी है। UCC का ड्राफ्ट आने के बाद सभी हितधारकों से चर्चा होनी चाहिए।

NDA की सहयोगी TDP भी पहले UCC के मसौदे पर व्यापक चर्चा और बहस की जरूरत बता चुकी है। हालांकि, ताजा बयान पर उसकी प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अब सबकी नजर अमित शाह और संजय झा की संभावित मुलाकात पर है। इस बैठक में JDU अपनी चिंताएं रख सकती है और UCC पर आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।