UPI Payment को लेकर बड़ा अपडेट आया है। 2,000 रुपये से ज्यादा के Merchant Payment पर चार्ज को लेकर फैसला जल्द हो सकता है।

2000 रुपये से ज्यादा UPI पर चार्ज?

UPI Transaction पर MDR तय करने के लिए बैंकों और पेमेंट से जुड़े संगठनों की विशेष समिति बनाई गई है।

‘UPI एंड सर्विसेज स्टीयरिंग कमेटी’ में IBA और PCI समेत कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

सरकार ने साफ किया है कि 2,000 रुपये तक के UPI Merchant Payment पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।

एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति यानी P2P UPI Transaction पहले की तरह पूरी तरह फ्री रहेगा।

RuPay Debit Card और 2,000 रुपये तक के UPI Payment पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष शुल्क नहीं लगाया जाएगा।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नई व्यवस्था से भविष्य में UPI Payment पर चार्ज लगाने का रास्ता तैयार हो सकता है।

फिलहाल 2,000 रुपये से ज्यादा के Merchant UPI Payment पर कोई चार्ज लागू नहीं हुआ है। समिति की सिफारिश के बाद तस्वीर साफ होगी।