विनेश फोगाट ने WFI चीफ संजय
सिंह पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया।
विनेश फोगाट ने कहा कि वह लड़ाई से पीछे हटने वालों में नहीं, बल्कि डटकर मुकाबला करने वालों में हैं।
उन्होंने साफ कहा कि चाहे कितनी भी मांग उठे, वह इस्तीफा नहीं देंगी।
विनेश फोगाट ने कहा कि नेताओं को खेलों में दखल देने के बजाय राजनीति पर ध्यान देना चाहिए।
जिस दिन राजनीति करने वाले लोग खेल छोड़ देंगे, उसी दिन मैं राजनीति छोड़ दूंगी।
उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी तिरंगे और देश के सम्मान के लिए संघर्ष करता है।
विनेश ने कहा कि जो भी पार्टी किसानों और मजदूरों की आवाज उठाएगी, वह उसके साथ खड़ी रहेंगी।
विनेश फोगाट ने कहा, हम मैदान में लड़ने वाले लोग हैं, हार मानकर भागने वाले नहीं।