पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं।

दो सीटों पर उपचुनाव

दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर 2026 को वोट डाले जाएंगे।

वोटों की गिनती 9 अक्टूबर 2026 को होगी और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

चुनाव आयोग 9 सितंबर को उपचुनाव का गजट नोटिफिकेशन जारी करेगा।

उम्मीदवार 16 सितंबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को होगी।

उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 19 सितंबर तय की गई है।

नंदीग्राम सीट शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उन्होंने भवानीपुर सीट बरकरार रखने के लिए नंदीग्राम सीट छोड़ी थी।

तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम सीटों पर भी 6 अक्टूबर को मतदान और 9 अक्टूबर को मतगणना होगी।