पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर री-पोलिंग शुरू. जानें वजह, सुरक्षा इंतजाम और चुनाव आयोग के निर्देश.

री-पोलिंग का फैसला Election Commission of India ने लिया है.

इन मतदान केंद्रों पर पहले चरण की वोटिंग के दौरान गड़बड़ी, हिंसा या ईवीएम से जुड़ी शिकायतें सामने आई थीं.

कुछ बूथों पर वोटिंग प्रक्रिया बाधित हुई थी, जिससे निष्पक्ष चुनाव पर सवाल उठे

री-पोलिंग सुबह तय समय से शुरू हुई और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जा रहा है.

केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो.

मतदान केंद्रों पर CCTV और अतिरिक्त पुलिस बल की निगरानी रखी जा रही है.

चुनाव आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग करें