West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। इसी बीच ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बड़ा दांव चलते हुए राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही बंगाल की सियासत में हलचल तेज हो गई है।बता दें कि कोलकाता में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें उनका कहना है कि पार्टी राज्य की 294 सीटों में से 291 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि 3 सीटें सहयोगी पार्टी भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (BGPM) के लिए छोड़ी गई हैं।
भवानीपुर से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी
दरअसल, इस चुनाव में सबसे बड़ी खबर यह है कि खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता की प्रतिष्ठित भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। जिसमें भवानीपुर सीट ममता बनर्जी का पारंपरिक गढ़ मानी जाती है और यहां से उनकी उम्मीदवारी पार्टी के लिए मजबूत संदेश मानी जा रही है।
राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि भवानीपुर से चुनाव लड़ना ममता बनर्जी की रणनीतिक चाल है, जिससे वह शहरी मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती हैं।
TMC की रणनीति सभी सीटों पर मजबूत दावेदारी
जानकारी के अनुसार टीएमसी (TMC) ने इस बार किसी भी सीट को हल्के में नहीं लिया है। पार्टी ने हर क्षेत्र में स्थानीय समीकरणों, जातीय संतुलन और पिछले चुनावों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है।बताया जा रहा है कि इस बार कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है, जबकि कुछ पुराने नेताओं के टिकट काटे गए हैं। इससे साफ है कि पार्टी बदलाव और नए उत्साह के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है।
सहयोगी BGPM को 3 सीटें
ममता बनर्जी का कहना है कि उनकी सहयोगी पार्टी BGPM को 3 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है। जिसमें यह गठबंधन खासतौर पर दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों में राजनीतिक समीकरण मजबूत करने के लिए किया गया है। साथ ही,BGPM का प्रभाव गोरखा बहुल क्षेत्रों में माना जाता है, और इस गठबंधन से TMC को उन इलाकों में फायदा मिलने की उम्मीद है।
Under the leadership of our Hon’ble Chairperson Smt. @MamataOfficial, and the guidance of National General Secretary Shri @abhishekaitc and State President Shri Subrata Bakshi, we are pleased to announce the full list of candidates for the upcoming West Bengal Legislative… pic.twitter.com/KOXzZ29YXz
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) March 17, 2026
बीजेपी पर ममता का तीखा हमला
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है।जिसमें उनका कहना है कि मैं बीजेपी से पूछना चाहती हूं कि आप इतने डरे हुए क्यों हैं, आप लोग बाहरी लोगों को लाकर बंगाल में माहौल खराब कर रहे हैं। जिसके बाद आरोप लगाया कि BJP निष्पक्ष चुनाव लड़ने के बजाय एजेंसियों और बाहरी ताकतों का इस्तेमाल कर रही है। जिसमें ममता बनर्जी ने का कहना है कि उनकी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ना चाहती है और जनता के मुद्दों पर ही फोकस कर रही है।
चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल
मुख्यमंत्री ने भारत निर्वाचन आयोग पर भी सवाल उठाए हैं। जिसमें उन्होंने कहा है कि चुनाव से पहले ही प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं, जो संदेह पैदा करता है। साथ ही, अधिसूचना से पहले ही डीजीपी, एसपी और अन्य अधिकारियों में बदलाव हो रहा है। लेकिन चाहे कुछ भी हो, हमारे अधिकारी हमारे साथ हैं। जिसके बाद उन्होंने आयोग पर आरोप लगाया कि वह बीजेपी के दबाव में काम कर रहा है।
विपक्ष पर निशाना, खुद पर भरोसा
ममता बनर्जी ने अपने बयान में आत्मविश्वास भी दिखाया और कहा कि इस बार भी जनता TMC को ही समर्थन देगी। साथ ही, बीजेपी के पास इस चुनाव में कोई मौका नहीं है। जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जमीन पर जाकर लोगों से जुड़ें और सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाएं।
बंगाल चुनाव क्यों है खास
दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हमेशा से देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। इस बार का चुनाव और भी खास माना जा रहा है क्योंकि यहां सीधा मुकाबला TMC और बीजेपी के बीच देखा जा रहा है। वहीं, 2011 से लगातार सत्ता में बनी हुई TMC इस बार भी अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश में है, जबकि बीजेपी राज्य में सत्ता हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।
महिला और युवा उम्मीदवारों पर फोकस
TMC ने इस बार महिला और युवा उम्मीदवारों को भी बड़ी संख्या में टिकट दिए हैं। जिसमें पार्टी का कहना है कि इससे नई ऊर्जा आएगी और युवाओं के मुद्दों को बेहतर तरीके से उठाया जा सकेगा।वहीं, ममता बनर्जी खुद भी महिला सशक्तिकरण की बड़ी समर्थक रही हैं और उनकी राजनीति में महिलाओं की भागीदारी हमेशा अहम रही है।
क्या कहते हैं राजनीतिक जानकार
एक्सपर्ट्स का कहना है कि उम्मीदवारों की जल्दी घोषणा करना TMC की एक सोची-समझी रणनीति है। वहीं,इससे पार्टी को जमीनी स्तर पर तैयारी करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा। साथ ही, इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और चुनाव प्रचार को मजबूती मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Bihar SI Result 2026: बिहार पुलिस SI का रिजल्ट घोषित, इन स्टेप्स से तुरंत चेक करें अपना रिजल्ट



