क्या है Dawn Phenomenon ?
Dawn Phenomenon एक नेचुरल बॉडी रिएक्शन है, जिसमें सुबह 3 बजे से 8 बजे के बीच शरीर कुछ खास हार्मोन (जैसे कोर्टिसोल, ग्लूकागन और ग्रोथ हार्मोन) रिलीज करता है। ये हार्मोन लिवर को ज्यादा ग्लूकोज रिलीज करने का सिग्नल देते हैं, ताकि दिन की शुरुआत के लिए एनर्जी मिल सके।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
साधारण लोगों में इंसुलिन इस शुगर को बैलेंस कर लेता है। मगर डायबिटीज मरीजों में इंसुलिन की कमी या असर न करने की वजह से ब्लड शुगर हाई हो जाता है।
Dawn Phenomenon के लक्षण

- सुबह उठते ही ब्लड शुगर 140 mg/dL से ज्यादा होना
- सिरदर्द या थकान
- बार-बार प्यास लगना, मुंह सूखना
- धुंधलापन महसूस होना
सुबह ब्लड शुगर बढ़ने के कारण

- हार्मोनल बदलाव : सुबह कोर्टिसोल और ग्लूकागन बढ़ने से लिवर से ज्यादा ग्लूकोज रिलीज होता है।
- इंसुलिन की कमी या रेजिस्टेंस : डायबिटीज में इंसुलिन कम बनता है या शरीर उसका सही उपयोग नहीं कर पाता।
- रात का भारी खाना : रात को ज्यादा कार्बोहाइड्रेट (रोटी, चावल, मिठाई) खाने से सुबह शुगर बढ़ सकता है।
Dawn Phenomenon को कंट्रोल करने के आसान तरीके

- दवा या इंसुलिन का समय बदलें : डॉक्टर से सलाह लेकर रात का इंसुलिन या दवा की डोज एडजस्ट कराएं।
- रात में हल्का और हेल्दी खाना खाएं : हाई कार्ब फूड से बचें, प्रोटीन और फाइबर वाली चीजें (दाल, हरी सब्जी, दही) लें।
- शाम या रात को हल्की एक्सरसाइज : 15-20 मिनट की वॉक या योगा ब्लड शुगर को बैलेंस करने में मदद करेगा।
- ब्लड शुगर मॉनिटरिंग करें : सुबह उठते ही और रात को सोने से पहले ब्लड शुगर चेक करें। चाहें तो CGM डिवाइस भी ले सकते हैं।
- पूरी नींद लें : कम नींद से स्ट्रेस हार्मोन बढ़ता है, जिससे शुगर लेवल बिगड़ सकता है।
- डॉक्टर की सलाह लें : अगर रोज सुबह ब्लड शुगर हाई हो रहा है तो डॉक्टर से दवा या इंसुलिन में बदलाव कराएं।
[/expander_maker]



