Lip Care Tips: सर्दियों के मौसम में अक्सर देखा जाता है कि लोगों के होंठ और फेस फटने लगते हैं। ठंड के सीजन में यह सबसे आम समस्याओं में से एक है। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और बदलती दिनचर्या का असर पूरे शरीर की त्वचा पर पड़ता है, लेकिन सबसे ज्यादा हवा की मार होंठों पर ही पड़ती है।
होंठों की बनावट है असली कारण
हेल्थ एक्सपर्ट्स (Health Experts) के मुताबिक पता चला है कि होंठों की त्वचा शरीर की बाकी त्वचा से बिल्कुल अलग होती है। क्योंकि होंठों की त्वचा बेहद पतली होती है। जहां चेहरे की त्वचा की कई परतें होती हैं, वहीं होंठों की त्वचा लगभग 6 गुना तक ही पतली होती है। इसके अलावा होंठों में ऑयल ग्लैंड्स (Oil Glands lips) भी बहुत कम पाया जाता है, जिसके कारण ठंडी हवाओं का असर पहले होंठों पर होता है।
वही, सर्दियों में घर और दफ्तरों में हीटर या ब्लोअर चलने से हवा और ज्यादा सूखी हो जाती है, जिससे होंठों की नाजुक त्वचा (Delicate skin of lips) फटने लगती है।

पानी की कमी और गलत आदतें
सर्दियों में प्यास कम लगती है, जिस कारण लोग पानी कम पीते हैं। ऐसे में शरीर में पानी की कमी का सीधा असर होंठों पर ही सबसे अधिक असर दिखाता है।
वहीं, बार-बार होंठों पर जीभ फेरने की आदत गलत है। इससे होंठों पर मौजूद थोड़ी-बहुत नमी भी खत्म हो जाती है और समस्या और गंभीर हो जाती है। ऐसे में कई बार होंठों से खून (Blood from lips) निकलने तक की नौबत आ जाती है।
फटे होंठों से बचाव के आसान उपाय (Easy ways to Prevent Chapped lips)
- फटे होंठों से राहत पाने के लिए सबसे जरूरी है होंठों को लगातार हाइड्रेट बने रहना।
- दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं ताकि शरीर अंदर से नम रहे।
- रात को सोने से पहले होंठों पर देसी घी, मलाई या नारियल तेल लगाए।
- बाहर निकलते समय होंठों को स्कार्फ से ढककर रखें, ताकि ठंडी हवा सीधे संपर्क में न आए।
- महीने में एक-दो बार चीनी और शहद से हल्का स्क्रब करने से होंठों की मृत त्वचा हट जाए।
इन बातों का रखें ध्यान
- फटे होंठों की त्वचा को दांतों या नाखूनों से कभी न नोचें। ऐसा करने से संक्रमण और घाव का खतरा बढ़ सकता है।
- सर्दियों में देखभाल अपनाकर अपने होंठों को गुलाबी और स्वस्थ रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: सुकन्या समृद्धि, PPF और FD पर खुशखबरी, योजनाओं की ब्याज दरों पर सरकार का बड़ा फैसला



