Winter Vacation 2025: दिसंबर की सर्दी छात्रों और अभिभावकों में विंटर वैकेशन को लेकर काफी उत्साह बढ़ जाती है। इस कड़ाके की ठंड, क्रिसमस और नए साल के जश्न को देखते हुए कई राज्यों ने स्कूलों की सरकारी छुट्टियों का ऐलान कर दिया है, ताकि वह त्योहार सीनन और सर्दी दोनों का एक साथ आनंद उठा सके। खबरों के मुताबिक, उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर (पहाड़ी इलाकों) के साथ दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में भी आगामी दिनों के लिए सर्दी अवकाश तय कर दिए गए हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
यूपी में 12 दिन सर्दी की छुट्टियां
प्रदेश सरकार ने उत्तरप्रदेश के सरकारी स्कूलों में विंटर वैकेशन 20 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक जारी कर दिया है, जिससे छात्र अपने परिवार के साथ सर्दी का मजा उठा सके। यूपी के छात्रों को इस बार कुल 12 दिन का अवकाश मिलेगा। क्रिसमस और नए साल का जश्न भी इसी दौरान पड़ने से बच्चों में खास उत्साह देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक, दिसंबर के अंतिम हफ्ते और जनवरी की शुरुआत में यूपी में ठंड बढ़ने की संभावना है। यदि घना कोहरा और शीतलहर तेज रहती है, तो अवकाश की तिथि बढ़ाई भी जा सकती है।

जम्मू-कश्मीर में स्कूल पहले ही बंद
जम्मू-कश्मीर समेत कई पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड को देखते हुए सरकारी स्कूलों का अवकाश 8 दिसंबर से ही शुरू हो चुका था, जो विंटर ज़ोन में स्थित स्कूल 14 दिसंबर तक बंद रहेंगे।
- प्री-प्राइमरी से 8वीं तक के स्कूल दिसंबर और जनवरी में बंद रहेंगे।
- इन कक्षाओं की पढ़ाई मार्च 2026 में फिर से शुरू होगी।
- 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 23 फरवरी 2026 से दोबारा खुलेंगी।
तमिलनाडु और केरल में स्कूल बंद
इन दिनों तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण से राज्य सरकार ने स्कूल 11 दिसंबर से 14 दिसंबर तक बंद घोषित किए गए हैं। राज्य में लगातार हो रही बारिश से बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। यदि मौसम में सुधार नहीं होता है, तो इन राज्यों में भी छुट्टियां आगे बढ़ाई जाने की संभावना है।
पेरेंट्स को मिल रही राहत
भारत के कई राज्यों में दिसंबर की ठंड और मौसम की स्थिति को देखते हुए कई राज्यों ने घोषित छुट्टियां छात्रों के लिए राहत लेकर आई हैं। ऐसे में परिवार के साथ समय बिताने, त्योहारों का आनंद लेने और मौसम से बचाव जैसे कई कारणों से विंटर वैकेशन बच्चों के लिए खास होते हैं।
ये भी पढ़ें: शहबाज शरीफ की इंटरनेशनल बेइज्जती! पुतिन का काफी समय तक इंतजार,वीडियो वायरल
[/expander_maker]



