World Hindi Diwas 2026 Wishes: विश्व हिंदी दिवस को हर साल 10 जनवरी के दिन ही मनाया जाता है। यह दिन केवल एक भाषा का उत्सव नहीं, बल्कि उस भावनात्मक जुड़ाव भी है। देखा जाए तो हिंदी के माध्यम से करोड़ों लोगों को एक-दूसरे से जोड़ता है।
बता दें कि भारत विविधताओं का देश है, जहां सैकड़ों भाषाएं और बोलियां बोली जाती हैं, लेकिन हिंदी एक भाषा है, जो सबसे बड़ी आबादी को एक सूत्र में रखने का काम करती है। देश और दुनिया में 60 करोड़ से अधिक लोग हिंदी का सबसे अधिक उपयोग करते हैं।
हिंदी के सम्मान का वैश्विक मंच (Global platform to honour Hindi)
विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Diwas) का उद्देश्य हिंदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है और साथ ही इसके महत्व को दुनिया क हर एक कौने तक पहुंचाना है। ज्यादातर लोग राष्ट्रीय हिंदी दिवस (14 सितंबर/National Hindi day) के बारे में जानते हैं, लेकिन विश्व हिंदी दिवस का महत्व को नहीं जानते हैं, यह दिन इससे अलग और व्यापक है। यह दिन दुनिया भर में हिंदी के प्रचार-प्रसार और वैश्विक स्वीकार्यता को मजबूती देता है।

10 जनवरी का महत्व
मिली जानकारी के मुताबिक, 10 जनवरी 1975 को नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन (First World Hindi Conference) आयोजित हुआ था। इस सम्मेलन का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। इसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ऐसे में इसी ऐतिहासिक आयोजन से हिंदी को एक वैश्विक भाषा (Global language) के रूप में आगे बढ़ाने पर काम हुआ। बाद में इसी स्मृति में 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई।
विश्व हिंदी दिवस 2026 की थीम (Theme of World Hindi Day 2026)
साल 2026 में विश्व हिंदी दिवस (World Hindi day) की थीम ‘हिंदी: पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक’ रखी गई है। यह थीम साफ तौर पर बताती है कि हिंदी अब केवल साहित्य, कविता या संवाद की भाषा नहीं रही है। आज हिंदी तकनीक, डिजिटल प्लेटफॉर्म, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कोडिंग की दुनिया में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही है। सरकार और तकनीकी संस्थान हिंदी (Technical Institute hindi) को डिजिटल टूल्स और नई तकनीकों के अनुकूल बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
इस विश्व हिंदी दिवस 2026 (World Hindi Day 2026) पर आइए, हिंदी के गौरव को शब्दों में सजाएं और इसे आने वाली पीढ़ियों तक और मजबूती से पहुंचाने का संकल्प लें।



