Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर आज मंगलवार के दिन एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 8 बसें और 3 कारें आग की चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि यह भीषण हादसा मथुरा जिले में घने कोहरे के चलते कई वाहन आपस में टकरा हुआ है, जिससे बस और कारों में अचानक आग लग गई।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
खबरों के मुताबिक, इस हासदे में 4 लोगों की मौत हो गई है और करीब 25 लोग घायल हैं। सूचना मिलने पर घायलों को तुंरत एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
कहां और कैसे हुआ यह हादसा?
यह दर्दनाक हादसा बलदेव थाना के पास गांव खड़ेहरा माइलस्टोन संख्या 125 पर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, वाहन आगरा से नोएडा की ओर जा रहे थे। सुबह घना कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी सही से न होने के चलते सड़क पर आगे खड़े एक वाहन से पीछे आ रही बस टकरा गई। इसके बाद पीछे से आ रहे अन्य कई वाहन भी एक के बाद एक टकराते चले गए, जिससे यह घटना हुई।
इस भीषण टक्कर के तुरंत बाद वाहनों से धुआं निकलने शुरू हो गया और देखते ही देखते आग तेज भड़क गई। इस हादसे में बसें भी शामिल हैं, जिसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में कई यात्रियों ने बसों से कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में कई वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार और भगदड़ का माहौल बन गया।

10 से ज्यादा दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
सूचना मिलते ही जिला पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची और हादसे पर काबू पाने में जुट गई। इस आग को काबू में करने के लिए 10 से ज्यादा दमकल गाड़ियों को बुलाया गया, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
देखा जाए तो सुरक्षा के लिहाज से पूरे एक्सप्रेसवे को कुछ समय के लिए बंद हो गया। ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया गया। इस घटना पर पुलिस का कहना है कि मृतकों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण घना कोहरा और जीरो विजिबिलिटी है, जिसकी वजह से ड्राइवरों को सामने खड़े वाहन नहीं दिखाई दी।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों की तारीख तय, 15 जनवरी को होगा मतदान, 16 जनवरी को आएंगे चुनावी नतीजे
[/expander_maker]



