शादी के बाद से ही चल रहा था विवाद
देवीलाल के भाई पंचराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देवीलाल की शादी विनीता शर्मा से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़े होते थे। विनीता अक्सर लड़ाई कर घर छोड़कर चली जाती थी। इसी कारण कई बार पंचायतें भी हुई थीं।
परिवार भी था परेशान
शिकायत में बताया गया कि विनीता देवीलाल की मां से भी झगड़ा करती थी। इसी वजह से कुछ दिनों से उनकी मां अपनी बेटी के घर रह रही थी।
स्क्रीनशॉट भेज कर दी सूचना
रविवार शाम करीब सवा पांच बजे पड़ोसी विशाल ने पंचराम को बताया कि विनीता ने उसे एक स्क्रीनशॉट भेजा है जिसमें लिखा था कि उसका भाई फांसी लगा रहा है। जब परिजन देवीलाल के कमरे में पहुंचे, तो देखा कि वह पंखे से चुन्नी के फंदे से लटका हुआ था।
पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने विनीता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।