सीपरी बाजार की रहने वाली शिवा राय ने 15 जून को जोमैटो से खाना मंगवाया था। 170 रुपये देने थे लेकिन गलती से 270 रुपये कट गए। उसने ऑर्डर कैंसिल करवाया और रिफंड के लिए कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर सर्च किया।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
गूगल पर मिले एक फर्जी नंबर पर फोन किया। उधर से भरोसा दिलाकर एक लिंक भेजा गया। कहा गया कि बैलेंस चेक करो। जैसे ही शिवा ने लिंक पर क्लिक किया, खाते से 91 हजार रुपये निकल गए।
पुलिस और साइबर शिकायत
शिवा ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल किया और फिर सीपरी बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
साइबर ठगी से बचने के तरीके
- गूगल पर किसी कंपनी का नंबर सर्च न करें।
- कस्टमर केयर का नंबर ऑफिशियल ऐप या वेबसाइट से ही लें।
- अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
- बैलेंस चेक करने के लिए अपने बैंक ऐप का ही इस्तेमाल करें।
- किसी भी ऑफर या लिंक को देखकर जल्दबाज़ी न करें।
[/expander_maker]



