8th Pay Commission Salary Hike: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए साल 2026 में एक बड़ी राहत की खबर मिली है। दरअसल, आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर अपडेट जारी किया गया है। देखा जाए तो पिछले कुछ दिनों से इस विषय पर लगातार सकारात्मक संकेत भी मिल रहे हैं।
खबकों के मुताबिक, जनवरी 2026 से नए वेतनमान लागू हो सकते हैं, जिससे सैलरी, महंगाई भत्ता (DA) और पेंशन में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
8वां वेतन आयोग को मिली मंजूरी (8th Pay Commission Approved)
मिली जानकारी के अनसुरा, आठवें वेतन आयोग को नवंबर 2025 में ही मंजूरी दे दी गई है। आयोग की जिम्मेदारी रिटायर्ड जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि आयोग की रिपोर्ट आने से लेकर उसे लागू करने में करीब 18 महीने तक का समय लगता है। ऐसे में अगर लागू होने में देरी भी होती है, तो कर्मचारियों और पेंशनर्स को एरियर के रूप में पूरा बकाया मिलने की संभावना है।

DA में इजाफा होने की संभावना
महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि नवंबर के महीने में AICPI-IW इंडेक्स में 0.5 अंक की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह 148.2 पर पहुंचा। ऐसे में लगातार 5 महीनों से इस इंडेक्स में तेजी बनी हुई है। मिले आंकड़ों के मुताबिक, इस बार महंगाई भत्ता करीब 59.93% तक पहुंच चुका है। इस तरह से जनवरी 2026 से DA 60% के स्तर पर हो सकता है।
सैलरी और पेंशन में फायदा
आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के बाद कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी में काफी अधिक बढ़ोत्तरी हो सकती है। हिसाब लाया जाए, तो न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये तक हो सकता है। इस तरह से न्यूनतम पेंशन भी 20,500 रुपये तक पहुंच सकता है। ये ही नहीं नए नियम के तहत HRA, ट्रैवल अलाउंस और मेडिकल अलाउंस में भी बढ़ोतरी संभव है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली के तुर्कमान गेट में देर रात बुलडोजर एक्शन, 10 को किया गिरफ्तार, CCTV से पहचान जारी



