Bharat Taxi: भारत में टैक्सी की सेवाओं के क्षेत्र में अब एक और नया नाम जुड़ने वाला है। यह नाम कोई ओर नहीं है, बल्कि Bharat Taxi है। यह भी ओला, उबर और रैपिडो की तरह टैक्सी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करवाएंगी। लेकिन ध्यान रहे कि इसका मॉडल बिल्कुल अलग तरह का होगा। क्योंकि Bharat Taxi देश के प्रसिद्ध Amul Cooperative Model पर आधारित है, जिसमें मुनाफे से ज्यादा ड्राइवरों की भागीदारी और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
1 जनवरी 2026 से होगी शुरुआत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Bharat Taxi की शुरुआत 1 जनवरी 2026 से हो जाएगी। खबरों के मुताबिक, देश के कई शहरों में इसका ट्रायल तेजी से चल रहा है। यह सेवाएं अन्य टैक्सी ऐप की तरह ही मिलेगी। बस इसकी खासियत यह है कि यह किसी प्राइवेट कंपनी का प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक सरकारी सहकारी पहल है। इसलिए इसमें ड्राइवर सिर्फ पार्टनर तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि गवर्निंग बोर्ड में उनके चुने हुए प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
क्यों हो रही है Amul से तुलना?
भारत देश में Amul सिर्फ दूध-बटर का ब्रांड नहीं है, बल्कि लाखों किसानों का एक सफल सहकारी मॉडल भी है। इसी के आधार पर Bharat Taxi भी ड्राइवरों की हिस्सेदारी से बना एक शानदार प्लेटफॉर्म साबित होगा। इसमें ड्राइवर केवल सेवा प्रदाता नहीं, बल्कि इस सिस्टम के मालिक भी बनेंगे।

ड्राइवर और यात्रियों दोनों को मिलेगा फायदा
जैसा कि आप जानते हैं कि मौजूदा कैब ऐप्स ड्राइवरों से भारी कमीशन लेते हैं और यात्रियों पर पीक ऑवर या बारिश में सर्ज प्राइसिंग भी लगा देते हैं। लेकिन वही, Bharat Taxi में ऐसा कुछ नहीं होगा।
- इससे ड्राइवरों को ज्यादा कमाई मिलेगी।
- कमीशन बेहद कम या शून्य होगा।
- यात्रियों को सर्ज प्राइसिंग से काफी हद तक राहत मिलेगी।
- भारत में कॉपरेटिव टैक्सी मॉडल नया नहीं है.
- न्यूयॉर्क ड्राइवर्स कॉपरेटिव एक सफल उदाहरण है
- गोवा में टैक्सी यूनियन एक मजबूत नेटवर्क की तरह काम करते हैं।
टेक्नोलॉजी सबसे बड़ी चुनौती
Bharat Taxi के सामने सबसे बड़ी चुनौती टेक्नोलॉजी की बताई जा रही है। ओला-उबर ने सालों तक अपने ऐप्स को बेहतर बनाया है, लेकिन फिर भी ड्राइवरों की ओला-उबर से सबसे बड़ी शिकायत सामने आती है। इसी वजह से Bharat Taxi को अच्छी टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि यह ऐप ONDC का ‘नम्मा यात्री’ ऐप चलता है, जिसे Moving Tech Innovations ने डेवलप किया है।
ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में हुई दिल दहला देने वाली वारदात, चॉकलेट का लालच देकर 2 बहनों का अपहरण, ऑटो चालक ने की हैवानियत
[/expander_maker]



