Bus Accident: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में आज (12 दिसंबर, 2025) शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि भद्राचलम से लौट रही यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी में जा गिरी। मिली जानकारी के मुताबिक, इस भीषण हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुका है और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
आंध्र प्रदेश में कैसे हुआ यह बस हादसा?
खबरों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में हुए भीषण हादसे की बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। सभी यात्री भद्राचलम मंदिर में दर्शन करके वापस अपने घर लौट रहे थे, लेकिन अचानक रास्ते में ही चिंटूरू और भद्राचलम के बीच स्थित घाट रोड पर बस का एक्सीडेंट हो गया।
बताया जा रहा है कि यह हादसा मोड़ काटते समय बैलेंस खोने की वजह से हुआ है। अचानक अनियंत्रित होने से बस पहले सड़क से उतरी और फिर गहरी खाई में नीचे दूसरी सड़क पर जाकर पलट गई। इस बस में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इस हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि “चित्तूर जिले के पास एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर दुखद है। हादसे में कई लोगों की जान गई है। साथ ही उन्होंने प्रशासन को निर्देश भी दिए है कि घायलों को हर संभव सहायता और उपचार उपलब्ध कराया जाए।”
सरकार ने दिए जांच के सख्त आदेश
मिली जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश पुलिस ने इस घटना का केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। इस हादसे की शुरूआती जांच से पता चला है कि बस मोड़ पर अचानक से अनियंत्रित हुई, लेकिन फिर भी अपनी तरफ से पुलिस हर एक एंगल से जांच कर रही है।
इस संदर्भ में अधिकारियों ने कहा है कि अगर चालक की किसी भी तरह की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि यह हादसा एक बार फिर सड़कों पर सुरक्षा उपायों और सावधानी की जरूरत को उजागर करता है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सख्त कदम उठा रही है और प्रशासन की तरफ से हर एक सुरक्षा कार्यों पर नजर रखी जा रही है।
ये भी पढ़ें: DGCA ने इंडिगो के 4 फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर किए सस्पेंड, एयरलाइन पर सख्त कार्रवाई शुरू
[/expander_maker]



