इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर आज शुक्रवार की सुबह तकनीकी खराबी के चलते हड़कंप मचा। खराबी की वजह से क़रीब 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि देश के सबसे ज्यादा उड़ानें भरने वाला एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और साथ ही यात्रियों को लंबा इंतजार करने से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सभी विमानों की आवाजाही बाधित हुई
सूत्रों के अनुसार, आज सुबह जब फ्लाइट उड़ान भरने मिल तैयार थी, उसी दौरान अचानक दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के एएमएस सिस्टम में गड़बड़ी आई है। यह सिस्टम विमान और एटीसी के बीच संचार (कम्युनिकेशन) का मुख्य माध्यम होता है। जब यह सिस्टम फेल हुआ, तो सभी विमानों की आवाजाही बाधित हो गई।
उड़ानों को अन्य शहरों में डायवर्ट करने की संभावना
बताया जा रहा है कि सिस्टम को अब ऑटोमेटिक मोड से मैनुअल मोड में चलाया जा रहा है, जिसके कारण से उड़ानों की गति बेहद कम हो गई है और एयर ट्रैफिक में भारी जाम की स्थिति का लोगों को सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली एयरपोर्ट की पार्किंग भी पूरी तरह से विमानों से भर चुकी है। अब जो विमान दिल्ली में लैंडिंग के लिए चक्कर लगा रहे हैं, उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अनुमान है कि अगर स्थिति में जल्द ही सुधार नहीं हुआ, तो उड़ानों को अन्य शहरों में डायवर्ट करना पड़ सकता है।
एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने जारी की एडवाइजरी
बता दें कि इस तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट सहित सभी प्रमुख एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है।
- एयर इंडिया ने कहा, “दिल्ली में एटीसी सिस्टम की तकनीकी समस्या के कारण सभी एयरलाइनों के उड़ान संचालन प्रभावित हुए हैं। इस अप्रत्याशित स्थिति के लिए हमें खेद है। हमारे क्रू और हवाई अड्डे के कर्मचारी यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।”
- इंडिगो ने कहा कि दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में उड़ानों में देरी हो रही है। वहीं, स्पाइसजेट ने कहा कि सभी उड़ानें इस समस्या से प्रभावित हो सकती हैं और यात्रियों को यात्रा से पहले अपडेट चेक करने की सलाह दी गई है।
- उड्डयन विशेषज्ञ मार्क मार्टिन ने कहा “भविष्य में ऐसी तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए एयरलाइंस और एटीसी सिस्टम को मजबूत बैकअप प्लान के साथ तैयार रहना चाहिए। पायलटों और कर्मचारियों को भी ऐसी परिस्थितियों में बेहतर ढंग से प्रशिक्षित करना जरूरी है।”
ये भी पढ़ें: मुंबई में हड़ताल के बीच ट्रैक पर उमड़ी भीड़, लोकल ट्रेन की टक्कर से 3 की मौत, कई घायल
[/expander_maker]



