समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान को 2 साल के बाद आज मंगलवार को सीतापुर जेल से रिहा कर दिया गया है। रिहाई के बाद उनके समर्थकों और परिवार में खुशी की मनाई गई। जेल से बाहर निकलते ही आजम खान ने कहा कि “पत्ता-पत्ता, बूटा-बूटा हाल हमारा जाने है।” बहुजन समाज पार्टी (BSP) में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने साफ कहा कि पहले वे अपनी सेहत पर ध्यान देंगे और इलाज के बाद आगे की रणनीति तय करेंगे। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] आजम खान जेल से बाहर निकलते ही अपने बेटे अब्दुल्ला और अदीब…
Author: Aparna Panwar
National Film Awards 2025: राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार, 23 सितंबर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों को उनके कौशल के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सम्मानित किया। बता दें कि इस कार्यक्रम में सुपरस्टार शाहरुख खान और रानी मुखर्जी को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] वहीं, मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल को भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान ‘दादा साहब फाल्के अवॉर्ड’ (Dadasaheb Phalke Award) से सम्मानित किया गया। जवान को मिला नेशनल अवॉर्ड बॉलीवुड किंग शाहरुख खान…
उत्तर प्रदेश के कानपुर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के दौरान ‘I LOVE Muhammad’ पोस्टर लगाने से शुरू हुआ विवाद अब देशभर में फैल गया है। इस घटना ने साम्प्रदायिक सौहार्द को खतरे में डाल दिया है। कई शहरों में प्रदर्शन, पथराव और हिंसा की खबरें सामने आई हैं। पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए सख्ती बरती है और कई गिरफ्तारियां भी की हैं। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] कानपुर में कैसे शुरू हुआ विवाद दरअसल, 5 सितंबर को कानपुर के सैयद नगर में बरावफात जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय ने ‘I LOVE Muhammad’ लिखा एक लाइट बोर्ड…
Aaj ka Rashifal: आज 23 सितंबर 2025, मंगलवार का दिन ज्यादातर राशि के लोगों के लिए खास रहने वाला है और कुछ के लिए चुनौतियों से भरा रह सकता है। ऐसे में कई ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार आज कुछ राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा, तो कुछ को सावधानी बरतनी होगी। बता दें कि नवरात्रि के शुभ दिनों में कोई भी शुभ काम करने से पहले घर से पूजा करके निकले, तो आपके बिगड़े कार्य बनने की संभावना अधिक हो जाएगी। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] ऐसे में आइए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज के राशिफल के…
International Recognition: यूरोप के चार बड़े देशों जैसे ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल ने रविवार को फिलिस्तीन को स्वतंत्र राज्य के रूप में दर्जा दिया। इस कदम से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बेहद नाराज हैं। उन्होंने इसे आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला बताया। सोमवार को फ्रांस और सऊदी अरब की अगुवाई में संयुक्त राष्ट्र का एक सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें फ्रांस, बेल्जियम, लक्जमबर्ग, एंडोरा, माल्टा और सैन मैरीनो भी फिलिस्तीन को मान्यता देने की घोषणा कर सकते हैं। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] ब्रिटेन से हुआ सिलसिला शुरू दरअसल, गाजा में इजरायल के सैन्य अभियानों के…
Counter Terrorism: नक्सलियों पर सुरक्षाबलों को आए दिन बड़ी कामयाबी मिल रही है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से सेना ने नक्सल विरोधी अभियान में दो बड़े कमांडरों को ढेर कर दिया। सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में मारे गए इन दोनों ही नक्सलियों पर करीब 40-40 लाख रुपये का इनाम घोषित था। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] कौन थे मारे गए नक्सली? सेना के साथ मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान 63 वर्षीय राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी और 67 वर्षीय कोसा दादा उर्फ कादरी सत्यनारायण के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों…
Asia cup 2025: एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में टीम इंडिया ने आज के मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। दरअसल, पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। वहीं, भारतीय खिलाड़ियों ने इस लक्ष्य को 19वें ओवर में ही हासिल कर मैच को जीत लिया। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] बता दें कि यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेला गया। दरअसल, भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 9वें ओवर में भारत…
Aaj ka Rashifal: आज 22 सितबंर 2025, सोमवार के दिन से नवरात्रि के पवित्र दिन शुरू हो रहे हैं। ऐसे में कई ग्रह-नक्षत्रों की चाल भी बदल गई है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, इन नवरात्रि के दिनों में कई राशियों का भाग्य उनका साथ देगा, तो कुछ राशियों को संभलकर कदम बढ़ाने होंगे। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] ऐसे में आइए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज के राशिफल के बारे में यहां विस्तार से जानते हैं, ताकि आप अपने दिन की शुरूआत सही तरीके से कर सकें। आज का राशिफल (Today’s Horoscope) मेष आज इन राशि के लोगों के…
साल 2025 का आज 21 सितंबर को अंतिम सूर्य ग्रहण है। दरअसल, यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से शुरू होकर 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 23 मिनट तक चलेगा। ज्योतिषयों ने इसका सही समय रात 1 बजकर 11 मिनट बताया है। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] बता दें कि यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में पड़ रहा है, जिसका चलते कई राशियों पर इसका असर देखने को मिल सकता है। भारत में नहीं दिखाई देगा सूर्य ग्रहण यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसी कारण…
GST Reform: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने GST (वस्तु एवं सेवा कर) रिफॉर्म की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ‘वन नेशन-वन टैक्स’ का सपना साकार हो गया है। नए GST ढांचे में अब केवल दो टैक्स स्लैब 5% और 18% विशेष रूप से लागू होंगे, जिसमे की अब रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी। अपने संबोधन में पीएम ने बताया कि पहले 12% टैक्स वाली 99% वस्तुएं अब 5% टैक्स के दायरे में आ गई हैं। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] नवरात्रि के साथ GST उत्सव शुरू अब GST रिफॉर्म…
Amul Price Cut: महंगाई की मार से जूझ रही देश की आम जनता के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारत के सबसे बड़े डेयरी ब्रांडों में से एक अमूल (Amul) ने अपने 700 से अधिक प्रोडक्ट्स की कीमतों में कटौती करने का फैसला लिया है, जो देशभर में 22 सितंबर 2025 से लागू होगा। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] बता दें कि अमूल ने घर-घर इस्तेमाल होने वाले दूध, दही, मक्खन, घी, पनीर, चीज और आइसक्रीम जैसी जरूरी चीजें की कीमतों में कमी करने का ऐलान किया है। घी की कीमत को क्या कम अमूल कंपनी ने विशेषतौर…
Horoscope Today 21 September 2025/21 सितंबर 2025 का राशिफल: रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित माना जाता है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा करने से यश, मान और सम्मान की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रह सकता है। वही, कुछ राशि के लोगों को आज सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है, जानें आज का राशिफल क्या कहता है अपनी किस्मत को लेकर। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] आज का राशिफल (Today’s Horoscope) मेष इन राशियों के लोग आज भावनाओं पर काबू रखें। खर्चों पर जितना…
IND vs AUS: आज नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वूमेन्स वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला 43 रनों से जीतकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। वहीं, इस मैच में स्मृति मंधाना सिर्फ 50 गेंदों पर शतक जड़कर नया इतिहास रचा दिया है। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] बता दें कि मंधाना ने 4 शतक जड़ दिए, जो किसी भी भारतीय महिला खिलाड़ी का बेमिसाल रिकॉर्ड दर्ज किया है। मंधाना का रिकॉर्डतोड़ शतक भारतीय टीम की ओर से ओपनर स्मृति मंधाना ने…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिया एक बड़ा फैसला। अब H–1 वीज़ा की फीस में भारी बढ़ोतरी कर दी है, दरअसल पहले वीज़ा की फीस 1–6 लाख रूपये के बीच होती थी, लेकिन अब फीस को बढ़ाकर लगभग 88 लाख रूपये कर दी गई है। यह फैसला न केवल भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए है, बल्कि अमेरिका की IT कंपनियों और शिक्षा जगत के लिए भी यह एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] जानें क्या है H–1 वीज़ा H–1B वीज़ा एक नॉन अग्रीमेंट वीज़ा है, जो कि यह लॉटरी सिस्टम के माध्यम…
Asia Cup 2025: अबु धाबी शुक्रवार को एशिया कप 2025 का आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला भारत और ओमान के बीच हुआ। इस मैच में टीम इंडिया ने ओमान को 21 रनों से हराकर जीत की हैट्रिक की। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत हासिल की। इस मैच के साथ ओमान का सफर एशिया कप में खत्म हो गया। उन्हें अपने सभी तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] वहीं, अब क्रिकेट फैनस की नजरें भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 के महामुकाबले पर बनी है। बता दें कि…
Horoscope Today 20 September 2025: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति हमारे जीवन पर काफी असर डालते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 20 सितंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है, तो वही कुछ को आज के दिन सावधानी बरतनी की जरूरत है। आज शनिवार भी है, ऐसे में आज शनि भक्तों पर भगवान शनि की पूजा करने से कई काम बन सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल क्या कहता है। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] मेष राशि आज के दिन ऑफिस में काम का दबाव अधिक हो सकता है। परिवार और घर का…
मणिपुर के बिश्नुपुर जिले में शुक्रवार शाम को अज्ञात बंदूकधारियों ने असम राइफल्स के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें दो जवान शहीद हो गए और कई घायल हो गए। यह हमला नम्बोल सबाल लाइकाई के पास शाम करीब 5:50 बजे हुआ। असम राइफल्स का काफिला इंफाल से बिश्नुपुर की ओर जा रहा था, तभी 407 टाटा गाड़ी पर हमलावरों ने कई गोलियां चलाईं। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] सर्च ऑपरेशन शुरू घटना के बाद घायल जवानों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज अभी चल रहा है। हमलावरों की अभी तक कोई पहचान नहीं हो…
बॉलीवुड की एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में शामिल पांचवें आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया है। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] जंगल में छिपे आरोपी को क्या गिरफ्तार यूपी के शाही थाना क्षेत्र के जंगलों में शुक्रवार देर रात को बिहारीपुर नदी पुल के पास यह मुठभेड़ हुई। पकड़े गए मुख्य आरोपी…
एशिया कप 2025 के 11वें मुकाबले में गुरुवार (18 सितंबर) को अबूधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को करारी हार दी। दरअसल, श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर सुपर-4 में अपनी जगह बना ली। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] बता दें कि इस जीत के साथ ग्रुप-बी से श्रीलंका और साथ ही, बांग्लादेश ने सुपर-4 में क्वालिफाई कर लिया है। वहीं, अफगानिस्तान का सफर इस हार के साथ यहीं खत्म हो गया है। श्रीलंका की मैच में किया शानदार प्रदर्शन आज के मैच में श्रीलंका ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।…
आज का राशिफल 18 सितम्बर 2025: जीवन में हर दिन नए अवसर और चुनौतियाँ आती है। देखा जाए तो कभी खुशियों की लहरें उमंग भर देती हैं, तो कभी जिम्मेदारियाँ और उदासीनता मन को बोझिल बना देती हैं। ऐसे में राशिफल हमें दिन की शुरूआत में एक नई संभावना और संकेतों दिखाता है, ताकि हम सही निर्णय ले सकें और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ सके। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] ज्योतिशास्त्र के अनुसार, आज का दिन भी कुछ राशियों के लिए तरक्की और धन लाभ के अवसर लेकर आ रहा है, लेकिन वहीं, कुछ के लिए पारिवारिक जिम्मेदारियों…
अमेरिका ने चाबहार पोर्ट पर भारत, ईरान समेत अन्य देशों की छूट को रद्द करने की घोषणा की है। दरअसल, यह छूट भारत और अन्य कई देशों को 2018 में दी गई थी ताकि वे इस बंदरगाह पर व्यापार को बढ़ा सके और अमेरिकी प्रतिबंधों की चपेट में आने से बच सके, लेकिन अब US ने ऐलान किया है कि वह चाबहार की इस विशेष छूट को जल्द ही खत्म कर देगा। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] बता दें कि अमेरिका का यह फैसला 29 सितंबर 2025 से लागू होगा। बताया जा रहा है कि यह वॉशिंगटन की “मैक्सिमम…
Rahul Gandhi Allegations on EC: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाते हुए युवाओं, खासकर (Gen Z) को लोकतंत्र की रक्षा का जिम्मा सौंपा है। उनका कहना है कि देश के युवा, छात्र और Gen Z अब संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की हिफाजत भी करेंगे और वोट चोरी भी को रोकेंगे। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए लिखा, “देश के युवा, देश के छात्र, देश की Gen Z संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी…
World Athletics Championships 2025: टोक्यो में आयोजित वर्ल्ड थलेटिक्स चैंपियनशिप के जैवलिन थ्रो फाइनल में भारत के सचिन यादव ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वह पदक से मामूली अंतर से चुक गए। सचिन चौथे स्थान पर रहे और मेडल जीतने से सिर्फ 40 सेमी दूर रह गए। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] फाइनल में सचिन ने किया शानदार प्रदर्शन फाइनल मुकाबले में सचिन ने अपने करियर का सबसे बेस्ट थ्रो 86.27 मीटर फेंका। लंबे समय तक वे तीसरे स्थान पर बने रहे, लेकिन अंत में अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन ने 86.67 मीटर का थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन (17 सितंबर) है। इस शुभ मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन कर शुभकामनाएं दी। ट्रंप ने पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता की जमकर सराहना करते हुए भारत-अमेरिका साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा की। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] ट्रंप ने फोन पर किया पीएम मोदी को बडे विश बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर भी अपनी बातचीत साझा की। उन्होंने लिखा कि “मेरे मित्र नरेंद्र मोदी से शानदार फोन कॉल पर बातचीत हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वह अद्भुत कार्य कर रहे हैं।…
Horoscope 17 September 2025: बुधवार का दिन कुछ राशियों के जातकों के लिए शुभ है, तो कुछ के लिए सामान्य परिणाम लेकर आया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उसके दैनिक जीवन पर काफी असर डालता है। ऐसे में आइए आज का राशिफल कैसा रहेगा इसके बारे में यहां विस्तार से जानते हैं। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] जानें आज का राशिफल मेष राशि इस राशि के जातकों में आज धैर्य की कमी रहेगी, कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। मित्र से सहयोग मिलने की संभावना है, लेकिन ध्यान रहे कि…
यूपी के गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल, पशु तस्करों ने 19 वर्षीय NEET स्टूडेंट दीपक की क्रूर हत्या ने पूरे इलाके में बहुत गुस्सा पैदा कर दिया है। तस्करों ने सोमवार देर रात ग्रामीणों का पीछा करते हुए युवक को अगवा कर उसकी हत्या कर दी। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] घटना में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर SSP राज करण नैय्यर ने पिपराइच थाना के जंगल दूषण चौकी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। ग्रामीणों से हुआ आमना– सामना घटना जंगलधूसड़ गांव में करीब 3…
भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही ट्रेड डील (Trade Deal) पर मंगलवार को अहम बैठक हुई। यह बैठक 7 घंटे तक चली और इसमें दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें खासकर टैरिफ से जुड़े मामले भी शामिल रहे। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] बैठक में अमेरिका टीम भी शामिल बैठक में अमेरिका की ओर से चीफ नेगोशिएटर ब्रेंडन लिंच के नेतृत्व में अमेरिका टीम भारत पहुंचे, जबकि भारत की ओर से एडिशनल सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने वार्ता का संचालन किया। यह एकदिवसीय बैठक थी,…
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता के दावे पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने बड़ा खुलासा किया है। डार ने स्वीकार किया कि युद्धविराम का प्रस्ताव अमेरिका के माध्यम से आया था, लेकिन भारत ने इसे ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा द्विपक्षीय मुद्दा मानते हुए तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को कभी स्वीकार नहीं करता है। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] ऐसे किया खुलासा बताया जा रहा है कि , एक कार्यक्रम में डार ने बताया कि पाकिस्तान ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से ट्रंप की मध्यस्थता के बारे में पूछा…
भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी ट्रेड डील को लेकर एक नया मोड़ आया है। अगस्त में अमेरिकी टैरिफ विवाद के कारण से अब मंगलवार को ट्रेड डील को लेकर बैठक होगी। इसके लिए अमेरिकी मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच सोमवार रात भारत पहुंच रहे हैं। वाणिज्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते की बातचीत पटरी पर लौट रही है। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] यह होगा छठा दौर ब्रेंडन लिंच दक्षिण और मध्य एशिया के लिए सहायक अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि हैं। वे 15 देशों की अमेरिकी व्यापार नीति…
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन से सुपर-4 में अपने जगह बना ली है। दरअसल, ग्रुप-ए में भारत का सफर अब तक बेहतरीन रहा है। टीम ने पहले यूएई को बड़े अंतर से हराया और फिर रविवार के दिन चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी मात दी। इसी के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने सुपर-4 का टिकट हासिल कर लिया है। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] ओमान टूर्नामेंट से हुआ बाहर सोमवार को खेले गए मैच में यूएई ने ओमान को 42 रनों से हराकर इस टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। बता दें कि ओमान…
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सोमवार शाम को एयरपोर्ट रोड पर शिक्षक नगर इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रक का अचानक बैलेंस बिगड़ गया और उसने सड़क किनारे खड़े लोगों और कई वाहनों को टक्कर मार दी। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] बता दें कि इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 से 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। ट्रक हुआ बेकाबू सूत्रों के मुताबिक यह हादसा…
Railways New Rule 2025: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, 1 अक्टूबर 2025 से ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में कुछ बदलाव होने जा रहा है। अब रिजर्वेशन 15 मिनट तक केवल वही यात्री ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं, जिनका आधार (Aadhaar) वेरिफिकेशन हुआ है। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] आधार कन्फर्मेशन होना जरुरी रेलवे की जानकारी के आनुसार, आरक्षित सामान्य टिकटों (General Reserved Tickets) की बुकिंग अब रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट तक सिर्फ आधार प्रमाणीकरण वाले यूजर्स के लिए ही यह उपलब्ध…
एशिया कप 2025 के रोमांचक मुकाबले में आज भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर एक शानदार जीत हासिल की। हालांकि, इस मैच के बाद जो दृश्य देखने को मिला, वह शायद ही किसी ने सोचा होगा। दरअसल, मैच खत्म होने के बाद आमतौर पर दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं, लेकिन इस बार भारतीय टीम ने ऐसा नहीं किया। पाक खिलाड़ियों को मैदान में ही छोड़कर बिना हाथ मिलाएं चली गई। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] https://twitter.com/APARNAPANWAR3/status/1967306053575733529 पाकिस्तानी खिलाड़ी से नहीं मिलाया हाथ पाकिस्तान ने पहले पारी खेलते हुए शुरूआत में 127 रन बना।…
Asia Cup 2025, IND vs PAK : एशिया कप 2025 के महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज़ में 7 विकेट से करारी मात दी। बता दें कि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 127 रन भारतीय टीम के सामने रखा था, लेकिन वही, टीम इंडिया ने 16वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत हासिल की। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] पाकिस्तान ने की कमजोर बल्लेबाजी टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी पाकिस्तान टीम ने शुरुआत बेहद खराब रही। पहली ही…
एआईएमआईएम के दिल्ली प्रमुख शोएब जमई को भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और सोशल मीडिया पोस्ट करने पर हिरासत में ले लिया गया है, जिसके कारण से दिल्ली पुलिस ने उन्हें मैच खत्म होने के बाद ही रिहा करने का फैसला लिया है। यह घटना दुबई में चल रहे भारत-पाकिस्तान मैच के बीच हुई है, जो पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच पहला क्रिकेट मुकाबला है। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] पार्टियों ने मैच का बॉयकॉट करने की अपील कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में राजनीतिक दलों ने इस मैच…
World Boxing Championship: भारतीय मुक्केबाज जैसमीन लंबोरिया और मीनाक्षी हुड्डा ने एक नया इतिहास रच दिया है। हरियाणा की जैसमीन लंबोरिया और मीनाक्षी हुड्डा ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया। इन दोनों मुक्केबाजों की जीत के साथ देश ने महिला वर्ग में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम कर लिए हैं। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] बता दें कि जैसमीन ने पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता पोलैंड की जूलिया जेरेमेटा को हराकर फीदरवेट वर्ग में चैंपियन बन गई है। विश्व चैम्पियन बनीं जैसमीन…
IND vs PAK Match Boycott: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर इन दिनों विवाद चल रहा है। पूर्व क्रिकेटर और खेल मंत्री रहे मनोज तिवारी ने भी इस मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। उन्होंने आतंकवादी हमलों और शहीदों के बलिदान का हवाला देते हुए कहा कि खेल की तुलना मानव जीवन से नहीं की जा सकती। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] बता दें कि यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जो पहलगाम हमले के बाद दोनों टीमों की पहली भिड़ंत होगी। मैच जीवन से…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर एक बड़ा बयान जारी किया है। दरअसल, ट्रंप ने चीन पर 50 से 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की धमकी भी दी। उन्होंने कहा है कि अगर नाटो देश रूसी तेल खरीदना बंद कर देता है, तो रूस-यूक्रेन युद्ध जल्द समाप्त हो जाएगा। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] ट्रंप का दावा है कि चीन पर यह टैरिफ लगाने से उससे रूस पर नियंत्रण टूट जाएगा और साथ ही युद्ध समाप्त करने में मदद मिलेगी। नाटो पर सीधा निशाना ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि…
भारतीय पुरुष टेनिस टीम आज स्विट्जरलैंड को हराकर एक नया इतिहास रच दिया है। दरअसल, स्विट्जरलैंड के बीएल शहर में डेविस कप इतिहास में एक बड़ा कारनामा कर दिखाया। भारत ने मेजबान स्विट्जरलैंड को 3-1 से मात देकर वर्ल्ड ग्रुप I टाई जीत ली और 2026 क्वालिफायर में अपनी जगह बना ली है। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] बता दें कि भारतीय टीम के लिए यह जीत इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि भारत यह खिताब ने 32 साल बाद यूरोप की टीम को उसी के घर में हराया है। Davis Cup 2025 के सुमित नागल बने…
Spa Center Raid: मेरठ पुलिस ने शनिवार को कंप्यूटर सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ आज कई लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, गढ़ रोड पर चल रहे एक कंप्यूटर सेंटर पर छापा मारकर बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया गया है। इस दौरान पुलिस सेंटर से करीब 9 लड़कियों समेत तीन ग्राहक को मौके पर पहुंचकर हिरासत में लिया है। [expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] कंप्यूटर सेंटर की आड़ में चल रहा अवैध धंधा बता दें कि यह मामला नौचंदी थाना क्षेत्र की नई सड़क, गढ़ रोड स्थित एक कॉम्प्लेक्स का है। यहां बाहर कंप्यूटर सेंटर…







































