IMF की रिपोर्ट में भारत नंबर-1 इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब डिजिटल ट्रांजैक्शन के मामले में दुनिया में सबसे आगे है। इसका श्रेय पूरी तरह से भारत के UPI सिस्टम को जाता है जिसे 2016 में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने लॉन्च किया था। UPI से जून में ₹24 लाख करोड़ का कारोबार NPCI के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2025 में UPI के ज़रिए 1,839 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए। इन ट्रांजैक्शनों की कुल वैल्यू ₹24.03 लाख करोड़ रही। यह पिछले साल जून 2024 के मुकाबले 32% ज़्यादा है, जब 1,388 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए…
Author: SHAKSHEE SINGROLEY
शिवराज सिंह चौहान की जल्दीबाज़ी में चूक 22 गाड़ियों के काफिले के साथ निकले, पत्नी को भूल गए पीछे! गाड़ियों का काफिला, लेकिन पत्नी नहीं थीं साथशनिवार को जूनागढ़ से राजकोट रवाना होते समय शिवराज सिंह चौहान का 22 गाड़ियों वाला काफिला मूंगफली शोध केंद्र से निकल पड़ा। लेकिन एक किलोमीटर चलने के बाद मंत्रीजी को अचानक ख्याल आया—पत्नी तो साथ हैं ही नहीं! तुरंत काफिला घूमा, लौटे रिसर्च सेंटर जैसे ही उन्हें यह बात याद आई, काफिला यू-टर्न लेकर वापस मूंगफली रिसर्च सेंटर लौटा। वहां साधना सिंह प्रतीक्षालय में शांत बैठी थीं। शिवराज सिंह ने तुरंत फोन कर संपर्क…
बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला भोपाल में अब ई-रिक्शा से बच्चों को स्कूल भेजना मना होगा। कलेक्टर सिंह ने इस पर सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि ये वाहन बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं हैं और उनके पलटने का खतरा ज्यादा होता है। सोमवार से नहीं चलेगा ई-रिक्शा स्कूल रूट पर जारी आदेश के अनुसार, सोमवार से ई-रिक्शा का उपयोग बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने के लिए नहीं किया जा सकेगा। यह नियम सभी निजी और सरकारी स्कूलों पर लागू होगा। सांसद की बैठक में उठाया गया था मुद्दा शुक्रवार को भोपाल सांसद आलोक…
Small Saving Scheme की ब्याज दरें जस की तस सरकार ने जुलाई से सितंबर 2025 की तिमाही (Q2FY26) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी, आपको पहले जितना ही ब्याज मिलता रहेगा। SBI ने घटाई FD की ब्याज दरें देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में कटौती की है। इससे निवेशकों के रिटर्न पर असर पड़ेगा। अगर आप FD में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो किसान विकास पत्र (KVP) स्कीम पर भी जरूर ध्यान दें। किसान विकास पत्र (KVP) पर मिल रहा है…
क्या है ठेकेदार सक्षम युवा योजना ? हरियाणा सरकार ने इंजीनियरिंग से जुड़े युवाओं के लिए “Contractor Saksham Yuva Scheme” शुरू की है।इस योजना में 90 दिन की ट्रेनिंग के बाद युवा ठेकेदार बन सकेंगे और सरकार से कॉन्ट्रेक्ट लेने के योग्य हो जाएंगे। इसका मकसद युवाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। ट्रेनिंग और लोन की सुविधा योजना में 3 महीने की थ्योरी + प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग SVSU (श्री विश्वकर्मा कौशल यूनिवर्सिटी) द्वारा कराई जाएगी। ट्रेनिंग के बाद युवाओं को ₹3 लाख तक का बिना ब्याज लोन मिलेगा। इसके…
उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। अब किसान जब अपनी ज़मीन पर पौधा लगाएंगे, तो उन्हें ₹10,000 की एडवांस राशि तुरंत उनके खाते में मिलेगी। इसका उद्देश्य सिर्फ पर्यावरण संरक्षण ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करना है। कार्बन क्रेडिट के बदले मिल रही एडवांस रकम दरअसल, पौधे वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड सोखते हैं और इसके बदले किसान को “कार्बन क्रेडिट” मिलता है। हालांकि पहले यह भुगतान 5 साल बाद किया जाता था, लेकिन अब सरकार इसे एडवांस में ही दे रही है।…
सुसाइड नोट में दर्दनाक खुलासा महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक मैनेजर (ब्रांच मैनेजर) ने काम के अत्यधिक दबाव के चलते बैंक परिसर में ही आत्महत्या कर ली। इस घटना से स्थानीय लोगों और बैंक कर्मचारियों में शोक की लहर है। अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने काम में पड़ने वाले दबाव की वजह से परेशान हो जाते हैं कभी-कभी इससे निजात पाने के लिए दूसरा तरीका खोजते हैं कुछ लोग दूसरी नौकरी करते हैं जबकि कुछ लोग बिजनेस ओर बढ़ जाते हैं हालांकि…
सरकारी अस्पताल में जन्मी मप्र की सबसे भारी बच्ची, वजन 5.43 किलो इंदौर में शुक्रवार को एक खास बच्ची का जन्म हुआ। उसका वजन 5.43 किलो है। यह अब तक मध्यप्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल में जन्मी सबसे भारी नवजात है। इससे पहले 2021 में मंडला जिले में 5.1 किलो का बच्चा जन्मा था। लेकिन अब इंदौर ने वह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मां-बेटी दोनों स्वस्थ 24 वर्षीय महिला रीता ने इस बच्ची को जन्म दिया। उसका वजन 90 किलो है। उसे हाई ब्लड प्रेशर और प्री-एक्लेम्पसिया जैसी समस्याएं थीं। डॉक्टरों ने नॉर्मल डिलीवरी को असंभव बताया। इसलिए सिजेरियन…
उत्तराखंड के बाद अब हरियाणा सरकार ने भी अपने सरकारी स्कूलों में भगवद गीता के श्लोकों को अनिवार्य कर दिया है। नए निर्देशों के तहत अब राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान छात्र-छात्राओं को गीता के श्लोकों का पाठ करना होगा। इस संबंध में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सभी स्कूलों को औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं। क्यों लिया गया यह फैसला? शिक्षा बोर्ड के मुताबिक, इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना है। गीता के श्लोकों में जीवन के गूढ़ ज्ञान और नैतिकता से जुड़ी…
क्या है मामला? प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गूगल और मेटा को नोटिस भेजा है। इन कंपनियों पर आरोप है कि उन्होंने सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइट्स के विज्ञापन को अपने प्लेटफॉर्म पर प्रमोट किया और उन्हें प्रमुखता दी। इससे अनलॉफ़ुल ऑनलाइन सट्टेबाजी को बढ़ावा मिला। 21 जुलाई को पूछताछ ED ने दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को 21 जुलाई 2025 को पूछताछ के लिए तलब किया है। जांच एजेंसी मानती है कि इस प्रमोशन के जरिए अवैध पैसे का लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग हो सकती है। कानून का उल्लंघन? ED का मानना है कि गूगल और मेटा ने: आईटी अधिनियम का…
BMW 2 सीरीज ग्रैन कूपे का नया अवतार लॉन्च BMW ने 17 जुलाई को अपनी सबसे सस्ती लक्ज़री कार BMW 2 Series Gran Coupe का अपडेटेड मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। नया मॉडल अब पहले से बड़ा, ज्यादा प्रीमियम और लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स से लैस है। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और लेवल-2 ADAS जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इंजन और परफॉर्मेंस: 8.6 सेकंड में पकड़ती है 100 kmph की रफ्तार नई 2 सीरीज में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। हालांकि, पुराने मॉडल में 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प मौजूद था। नई कार सिर्फ 8.6…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हालिया संघर्ष में “पाँच जेट मार गिराए गए”। व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन सांसदों के साथ एक प्राइवेट डिनर में दिए गए उनके बयान में यह स्पष्ट नहीं कि किस देश के विमान गिराए गए। परमाणु हथियारों से लैस दोनों पड़ोसियों के बीच संक्षिप्त लेकिन तीव्र सैन्य संघर्ष हुआ। ट्रंप ने कहा, “दरअसल, विमानों को हवा से मार गिराया जा रहा था। पाँच, पाँच, चार या पाँच, लेकिन मुझे लगता है कि वास्तव में पाँच जेट मार गिराए गए।” यहां…
सुबह-सुबह हादसे ने उजाड़े दो परिवार उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हसनपुर-गजरौला मार्ग पर स्कूल वैन और तेज रफ्तार पिकअप में जबरदस्त टक्कर हो गई। वैन में सवार मोहल्ला कायस्थान, हसनपुर निवासी 6 साल की अनाया की मौके पर ही मौत हो गई। घायल शिक्षिका निशा (30) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 13 बच्चे और 2 स्कूल स्टाफ घायल हो गए हैं। चार बच्चों की हालत गंभीर बताई गई है। मासूम चीख रहा था – “मैम कहां हैं?” मौके की तस्वीरें दिल दहला देने वाली थीं। सड़क किनारे…
PM मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 5,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल में अब कोई निवेशक नहीं आ रहा। इस कारण राज्य का विकास रुक गया है। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि टीएमसी के ‘गुंडा टैक्स’ की वजह से निवेशक डरते हैं। इसी वजह से वे बंगाल में निवेश नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और डर की इस राजनीति ने राज्य की आर्थिक प्रगति को रोक दिया है। इसका सीधा नुकसान युवाओं को हो रहा है।…
हाल ही में सावन महीने के दौरान गाजियाबाद के एक KFC स्टोर पर हिंदू संगठनों ने विरोध किया। उन्होंने मांग की कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर ऐसे नॉनवेज रेस्टोरेंट बंद किए जाएं। हालांकि, इस विवाद के बीच लोगों की रुचि KFC की असली कहानी में भी जागी है — कि ये ब्रांड आखिर बना कैसे? 65 की उम्र में शुरू किया नया सफर KFC की शुरुआत 65 साल के बुजुर्ग कर्नल सैंडर्स ने की थी। उनका असली नाम हारलैंड सैंडर्स था। रिटायरमेंट की उम्र में भी उन्होंने हार मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने अपनी सीक्रेट चिकन रेसिपी को दुनिया…
सुबह-सुबह छापेमारी, फिर गिरफ्तारी 18 जुलाई को ईडी ने चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया। वे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे हैं। गिरफ्तारी भिलाई के दुर्ग जिले में उनके आवास से हुई। सुबह करीब 6:30 बजे ED ने CRPF के साथ छापा मारा। यह कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई। क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला? यह घोटाला 2019 से 2022 के बीच सामने आया। इस दौरान एक संगठित सिंडिकेट ने शराब की बिक्री पर कब्जा किया। सरकारी दुकानों से अवैध कमीशन वसूला गया। राज्य को 2,161 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ।…
देवों के देव महादेव की साधना-आराधना के लिए श्रावण मास को सबसे ज्यादा शुभ माना गया है। यही कारण है कि न सिर्फ हर शिव भक्त बल्कि सिद्ध योगियों को भी इस पावन मास का इंतजार रहता है। हिंदू मान्यता के अनुसार श्रावण में यदि कोई व्यक्ति शिवलिंग पर जल चढ़ाए तो उसपर महादेव की कृपा होती है। सिर्फ जल और पत्र चढ़ाने से भी महादेव खुश हो जाते हैं। आइए जानते हैं शिव साधना के बड़े लाभ के बारे में। [expander_maker id=”1″ more=”Read More” ] 1. शिव दूर करेंगे सारे भय भगवान शंकर को मृत्यु पर विजय पाने…
सभी बोर्ड में दो बार बोर्ड एग्जाम की तैयारी ? शिक्षा मंत्रालय अब देशभर के स्कूल बोर्ड्स के एग्जाम सिस्टम में बड़ा बदलाव करने की योजना बना रहा है। इसके अलावा,सिलेबस और रिजल्ट के फर्क को खत्म करने के लिए सभी बोर्ड्स को साल में दो बार परीक्षा करवाने के लिए कहा गया है। हालांकि, यह बदलाव सिर्फ सीबीएसई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राज्य और अन्य बोर्ड्स भी इस दिशा में तैयारी करेंगे। रिजल्ट में अंतर पर सरकार की चिंता देश के 66 स्कूल बोर्ड्स के रिजल्ट का पिछले वर्षों का विश्लेषण किया गया। विश्लेषण में सामने आया कि…
अलवर में उजागर हुआ घोटाला, मरीजों की सेहत से बड़ा खिलवाड़ राजस्थान के अलवर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यह मामला राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) से जुड़ा है। इस योजना में 100 करोड़ रुपये से अधिक की अनियमितता पाई गई है। जांच में सामने आया कि मरीजों को गलत दवाएं दी गईं। सर्दी-जुखाम में कैंसर की दवाएं और गर्भवती महिलाओं को बांझपन की दवाएं दी गईं। इस घोटाले ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की साख पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। क्या है RGHS योजना और इसका उद्देश्य? राजस्थान सरकार ने RGHS योजना की शुरुआत…
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों एक मजेदार वीडियो के चलते चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने जो डॉल अपने बैग पर लगाई है, वो असली Labubu नहीं बल्कि Lafufu निकली। हालांकि, अनन्या खुद इस बात को बड़े कूल अंदाज़ में एक्सेप्ट करती दिखीं। वीडियो में ओरहान अवात्रामणि (Oori) ने उनसे सवाल किया और सच्चाई सामने आ गई। ओरी ने खोली पोल, अनन्या बोलीं- ये Lafufu है ! इस वायरल वीडियो में ओरहान अनन्या से पूछते हैं कि क्या यह Labubu डॉल है? तब अनन्या खुलकर बताती हैं कि, “नहीं, ये Lafufu डॉल है जो गलती से ऑर्डर हो गई थी।”…
1. हादसा सुबह तड़के हुआ शुक्रवार सुबह 5:56 बजे मुंबई के बांद्रा पूर्व के भारत नगर में तीन मंजिला चॉल की दूसरी और तीसरी मंजिल भरभराकर गिर गई। 2. 7 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पास के भाभा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। [expander_maker id=”1″ more=”Read More” ] 3. बचाव कार्य जारी, मलबे में दबे होने की आशंका घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अभी भी मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। 4. मौके…
इफ्तिखार के हाथ कांप रहे थे दुबई कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में रंगपुर राइडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। उन्होंने 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 158 रनों का स्कोर बनाया था। इसके बाद जब दुबई कैपिटल्स इस स्कोर का पीछा कर रही थी। पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर निरोशन डिकवेला ने इफ्तिखार अहमद के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया। [expander_maker id=”1″ more=”Read More” ] लेकिन गेंद सीधी खड़ी हो गई। इफ्तिखार के पास इस कैच को लेने के लिए काफी समय था। जिसके बाद वह गेंद को पकड़ने के लिए तैयार…
बारिश से बर्बाद हुई फसल ? अब नहीं होना पड़ेगा परेशान इस बार देशभर में बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। उत्तराखंड, हिमाचल समेत कई राज्यों में फसलों का भारी नुकसान हुआ है। हालांकि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है। अगर आपकी फसल बर्बाद हो गई है तो अब भी आप 31 जुलाई तक बीमा करा सकते हैं। 31 जुलाई है खरीफ फसलों के बीमा की आखिरी तारीख उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई राज्य सरकारें किसानों से अपील कर चुकी हैं कि वे 31 जुलाई से पहले अपनी खरीफ फसलों…
उषा ठाकुर का कड़ा बयान: ‘शरीयत के अनुसार मिले सजा’ BJP विधायक उषा ठाकुर ने धर्मांतरण के आरोपी छांगुर बाबा को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे नर-पिशाचों के हाथ-पैर और प्राइवेट पार्ट तक काट दिए जाने चाहिए। शरीयत के हिसाब से सजा की मांग उषा ठाकुर ने कहा कि ये लोग शरीयत को मानते हैं, इसलिए उन्हें सजा भी शरीयत के अनुसार ही दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे लोगों को कड़ी सजा नहीं दी गई, तो अपराध नहीं रुकेंगे। बेटियों की जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं: ठाकुर वहीं, विधायक उषा ठाकुर ने छांगुर…
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव अपने स्पेन दौरे पर हैं। जहां उन्होंने शुक्रवार को डेटा सेंटर कूलिंग तकनीक में विशेषज्ञता रखने वाली कंपनी सबमर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में संभावित निवेश और रणनीतिक साझेदारी को लेकर सकारात्मक बातचीत की। सीएम मोहन यादव ने दी जानकारी मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा, “स्पेन यात्रा के दौरान बार्सिलोना स्थित सबमर कंपनी के मुख्यालय का दौरा किया गया। कंपनी के साथ मध्यप्रदेश में संभावित निवेश और रणनीतिक साझेदारी को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। यह सहयोग प्रदेश के डिजिटल बुनियादी ढांचे…
डोनाल्ड ट्रंप और NATO ने रूस और उसके साझेदारों को टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। इस लिस्ट में भारत, चीन और ब्राजील पर भी नजर रखी जा रही है। इसके बावजूद भारत ने साफ कहा है कि वह हर हालात से निपटने को पूरी तरह तैयार है। हरदीप सिंह पुरी का बयान – “अगर कुछ होता है, तो निपट लेंगे” केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा, “अगर कुछ होता है, तो हम उससे निपट लेंगे।” उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत केवल रूस पर निर्भर नहीं है। तेल की आपूर्ति बाधित हुई तो अन्य विकल्प मौजूद…
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट पर विवाद Air India के विमान हादसे की शुरुआती रिपोर्ट के बाद अमेरिकी मीडिया ने एक चौंकाने वाला दावा किया। रिपोर्ट में कहा गया कि कैप्टन ने उड़ान के दौरान फ्यूल सप्लाई बंद कर दी थी। सरकारी सूत्रों का बयान: रिपोर्ट भ्रामक CNN-News18 को सरकारी सूत्रों ने बताया कि पायलटों की कॉकपिट बातचीत को गलत तरीके से पेश किया गया है। वहीं, इस तरह की रिपोर्ट को “बहुत दुर्भाग्यपूर्ण” बताया गया है। इसके अलावा,उन्होंने यह भी कहा कि सीनियर पायलट सुमीत सभरवाल पर किसी तरह का दबाव या गलती साबित नहीं हुई है। वॉल स्ट्रीट रिपोर्ट…
शिक्षा या आर्थिक संकट ? शिक्षा का मतलब होता है बेहतर भविष्य, लेकिन आजकल निजी स्कूलों की फीस मध्यम वर्ग के लिए सिरदर्द बन गई है। थोड़ी सी बेहतर कमाई होते ही माता-पिता सोचते हैं कि बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाएं। वहीं, अच्छे स्कूल का मतलब अक्सर प्राइवेट स्कूल होता है। लेकिन अब यही फैसला आर्थिक संकट का कारण बन रहा है। CA मीनल गोयल की चेतावनी चार्टर्ड अकाउंटेंट मीनल गोयल ने एक अहम सवाल उठाया है—क्या प्राइवेट स्कूल में पढ़ाना वाकई जरूरी है? उन्होंने कहा है, “अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में भेजना बंद करो। इसके पीछे कारण…
28 वर्षीय मनीषा ने की आत्महत्या, हाथ-पैर पर लिखा सुसाइड नोट उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रठौड़ा गांव की रहने वाली मनीषा (28) ने हाथ-पैर पर सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। उसने अपने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं गाजियाबाद के युवक से 2023 में हुई थी शादी मनीषा की शादी 2023 में गाजियाबाद के सिद्धिपुर निवासी कुंदन से हुई थी। शादी के केवल पांच महीने बाद ही ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी थी। मनीषा को लगातार मानसिक प्रताड़ना दी जा रही…
किडनी स्टोन का सीधा संबंध डाइट से होता है। दरअसल, कुछ खाने ऐसे हैं, जो यूरिन में कैल्शियम, ऑक्सालेट या यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ाकर स्टोन का रिस्क बढ़ाते हैं। इसलिए इन्हें सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसे ही 10 फूड्स के बारे में जो किडनी स्टोन का कारण बन सकते हैं। ज्यादा नमक वाला खाना ज्यादा नमक खाने से किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है। प्रोसेस्ड फूड, चिप्स, पैक्ड स्नैक्स, अचार और फास्ट फूड में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। एक सामान्य व्यक्ति को दिनभर में 5 ग्राम से कम नमक…
रिलीज से पहले ही सेंसर बोर्ड की कैंची चली अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हालांकि, इससे पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड के संशोधनों से गुजरना पड़ा है। बोर्ड ने फिल्म के एक सीन और कुछ शब्दों को लेकर आपत्ति जताई है। 10 सेकेंड का सीन और 4 शब्द हटाने के निर्देश ‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म में एक 10 सेकेंड का सीन हटाने को कहा है। इस सीन में अहान और अनीत के बीच कुछ रोमांटिक दृश्य थे, जो बोर्ड को…
क्या हुआ ? भुज एयरपोर्ट पर यात्रियों को फ्लाइट से रोक दिया गया टिकट कन्फर्म था, कुछ ने बोर्डिंग पास भी ले लिया था फिर भी उन्हें चढ़ने नहीं दिया गया क्यों हुई परेशानी ? फ्लाइट AI609 को A321 विमान से जाना था लेकिन तकनीकी वजह से छोटा A320 विमान भेजा गया A320 में सीटें कम थीं, इसलिए 13 यात्रियों को नहीं मिली जगह किन लोगों को दिक्कत हुई ? कुछ को बोर्डिंग पास के बाद भी फ्लाइट से रोका गया एक यात्री वेब चेक-इन कर चुका था, फिर भी उसे सीट नहीं मिली वह अपने…
अपडेट क्यों जरूरी है? UIDAI के नियमों के मुताबिक, अगर समय पर बायोमेट्रिक अपडेट नहीं किया गया, तो बच्चों का आधार कार्ड बंद हो सकता है। इससे बच्चे की पहचान और सरकारी योजनाओं का फायदा लेने में परेशानी हो सकती है। इसलिए, माता-पिता को सलाह है कि वे अपने बच्चे का आधार कार्ड समय पर अपडेट करवाएं। मुफ्त में अपडेट कैसे करें? UIDAI ने बच्चों के आधार कार्ड की बायोमेट्रिक जानकारी मुफ्त में अपडेट करने की सुविधा दी है। यह अपडेट नजदीकी आधार केंद्र पर किया जा सकता है। इसके लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होगा, बशर्ते आप समय…
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना क्या है ? प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) केंद्र सरकार की एक अहम योजना है, जिसे 15 जुलाई 2015 को शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य देश के युवाओं को मुफ्त ट्रेनिंग देकर उन्हें नौकरी या स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है। इस योजना के तहत अब तक 1.6 करोड़ से ज्यादा युवा स्किल ट्रेनिंग ले चुके हैं। अब PMKVY का चौथा चरण यानी PMKVY 4.0 आने वाला है, जिसमें और भी बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। एक बदली हुई ज़िंदगी की कहानी बिहार के एक छोटे से गांव में रहने वाले मोहन को कॉलेज के बाद…
RCB के IPL 2025 की ट्रॉफी जीतने की खुशी में बेंगलुरु में समारोह का आयोजन किया गया था। हालांकि, इस दौरान भगदड़ मच गई जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। अब इस मामले में कर्नाटक सरकार ने हाई कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। चिन्नास्वामी भगदड़ के मामले में जांच की स्टेटस रिपोर्ट में सारा दोष RCB प्रबंधन पर डाला गया है। कोर्ट में सबमिट की गई इस स्टेटस रिपोर्ट को कोर्ट ने पब्लिक करने का निर्देश दिया है। आइए जानते हैं कि इस रिपोर्ट में क्या खुलासे हुए हैं। औपचारिक अनुमति नहीं ली गई…
17 जुलाई 2025 का सम्पूर्ण राशिफल Kal Ka Rashifal: 17 जुलाई का दिन कुछ राशियों के लिए बड़ा मोड़ लेकर आ सकता है, कोई अचानक धन लाभ करेगा, तो किसी के रिश्ते[expander_maker id=”1″ ]Read more hidden text[/expander_maker] में दरार पड़ सकती है. मेष राशि (Aries) का राशिफल आर्थिक स्थिति और संभावित लाभ व्यक्तिगत संबंधों पर प्रभाव करियर और व्यावसायिक परिदृश्य स्वास्थ्य संबंधी सावधानिया वृषभ राशि (Taurus) का राशिफल धन संबंधी मामले और निवेश पारिवारिक संबंधों में उतार-चढ़ाव कार्यस्थल पर चुनौतियां और अवसर मिथुन राशि (Gemini) का राशिफल वित्तीय स्थिति और आय के नए स्रोत प्रेम संबंधों में संभावित तनाव करियर…
धर्मांतरण विवाद के बीच पार्षद ने छोड़ी AIMIM मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) की पार्षद अरुणा उपाध्याय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति ने फंड लेकर जबरन धर्मांतरण के झूठे आरोप लगाए। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।अरुणा ने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, हैदराबाद को भेजा है। पार्षद पद पर बनी रहेंगी अरुणा उपाध्याय ने कहा कि वह सिर्फ पार्टी छोड़ रही हैं, लेकिन पार्षद पद पर बनी रहेंगी।उनका कहना है कि पति से विवाद की वजह भी AIMIM में…
दंड का कारण – धीमी ओवर‑रेट टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच (लॉर्ड्स, हाल ही में) में इंग्लैंड की टीम ने धीमी ओवर‑रेट बनाए रखी। जिसके चलते उन्हें ICC द्वारा दो WTC अंक काटे गए और 10% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया। इस जुर्माने के कारण इंग्लैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में दूसरे से तीसरे स्थान पर आ गया है। मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने लक्ष्य से दो ओवर कम होने का फैसला करने के बाद यह जुर्माना लगाया है।
क्या है Google का प्लान दरअसल, Google का मकसद ज्यादा से ज्यादा छात्रों को अपने AI टूल्स की तरफ आकर्षित करना है। इसके अलावा, छात्रों की पढ़ाई में मदद करना भी एक बड़ा कारण है। छात्र AI की मदद से कुछ भी पूछ सकते हैं। इतना ही नहीं, इसे एक ट्यूटर की तरह भी यूज़ कर सकते हैं। इससे तैयारी और आसान हो जाएगी। Google फ्री देगा ये सुविधाएं सबसे पहले, छात्रों को Gemini AI Pro के साथ कई शानदार टूल्स मिलते हैं। जैसे – Veo 3 Fast – टेक्स्ट और फोटोज़ से क्रिएटिव वीडियो बनाने का टूल। Deep…
भोपाल ने भी किया शानदार प्रदर्शन लखनऊ की सफाई में जनता की बड़ी भूमिका नगर निगम की डिजिटल रणनीति लखनऊ नगर निगम ने कई सफाई अभियान चलाए।साथ ही, डिजिटल निगरानी और ज़ोनल मॉनिटरिंग को भी मजबूत किया गया। शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगातार सफाई अभियान जारी रहे।इन प्रयासों ने शहर की छवि पूरी तरह से बदल दी। ALSO READ THIS : रेलवे 74 हजार कोच में CCTV कैमरे लगाएगी:15 हजार इंजनों में भी लगेंगे; संदिग्ध गतिविधियों की पहचान के लिए AI का इस्तेमाल होगा





































