Invitation Controversy: अयोध्या में राम मंदिर धर्म ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर सियासी माहौल बन गया है। जिसमे अयोध्या के सांसद और सपा नेता अवधेश प्रसाद को अभी तक कार्यक्रम का नहीं मिला है। जिस वजह से वह बहुत दुखी है। उनका कहना है कि, वह वंचित और दलित समाज से आते हैं, फिर भी उन्हें नजरअंदाज़ किया गया है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि अवधेश प्रसाद का कहना है, अगर उन्हें निमंत्रण कार्ड नहीं दिया गया, तो वह नंगे पांव पैदल रामलला के दर्शन करने के लिए जायेंगे। वहीं, सुबह से बिना नहाए-धोए, बिना कुछ खाए-पिए घर के बाहर कुर्सी डालकर निमंत्रण कार्ड का इंतजार कर रहे हैं ताकि कोई कार्ड लाने वाला आए तो लौट न जाए। लेकिन अभी तक किसी भी तरह का बुलावा नहीं आया है।
उन्होंने यह भी कहा कि,अगर दो-तीन दिन में भी न्योता नहीं आया तो मैं नंगे पाँव पैदल चलकर रामलला के दर्शन करने जाऊँगा।
कुछ ही लोगों को किया आमंत्रित
दअरसल, अयोध्या में मंगलवार को होने वाले धर्म ध्वजारोहण कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं देशभर से कुछ लोगों को कार्यक्र में आमंत्रित किया गया है।

नहीं आया निमंत्रण
वहीं अवधेश प्रसाद ने बड़े ही दुख से कहा कि प्रभु श्रीराम की जनता को साथ ही यहाँ के स्थानीय लोगों को नहीं बुलाया जा रहा है। मैं यहाँ का सांसद हूँ, यह मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है, फिर भी मुझे नजरअंदाज कर रहे हैं। निमंत्रण सिर्फ ट्रस्ट वाले तय कर रहे हैं।
गर्मजोशी से स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आने पर सांसद ने स्वागत करते हुए कहा कि, मैं पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करता हूँ और बधाई देता हूँ। उम्मीद है कि उनके आने से जिन लोगों के घर राम मंदिर निर्माण के कारण उजड़े हैं, उनका पुनर्वास होगा।
ये भी पढ़ें: New Labour Codes: देशभर में आज से 4 नए लेबर कोड लागू, अब समय पर सैलरी और न्यूनतम वेतन अनिवार्य
[/expander_maker]



