बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बड़ा हादसा हुआ। सोमवार दोपहर एक फाइटर जेट स्कूल की बिल्डिंग पर गिर गया।
AP की रिपोर्ट के अनुसार, इस बांग्लादेश एयरफोर्स विमान हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है।
धुएं और आग की लपटों से घिरा स्कूल कैंपस
F-7BGI फाइटर जेट दोपहर करीब 1:18 बजे क्रैश हुआ। विमान से आग की लपटें उठीं। स्कूल परिसर में धुआं फैल गया।क्लास के दौरान ये हादसा हुआ, जिससे सैकड़ों छात्र वहां मौजूद थे। भगदड़ मच गई।
164 से ज्यादा घायल, कई गंभीर
- हादसे में 164 से अधिक लोग घायल हुए।
- इनमें से 60 से ज्यादा को बर्न इंस्टीट्यूट रेफर किया गया।
- मामूली रूप से घायल लोगों का इलाज उत्तरा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
कुछ घायलों को हाथ ठेले पर अस्पताल ले जाते हुए वीडियो भी सामने आया है। बच्चों को हेलिकॉप्टर से भी अस्पताल पहुंचाया गया।
बांग्लादेश एयरफोर्स विमान हादसा
सेना ने की पुष्टि
सेना ने बताया कि क्रैश हुआ विमान F-7 BGI था। यह चीन में बना एक ट्रेनर फाइटर जेट है।
बांग्लादेश ने इसे 2011 से 2013 के बीच खरीदा था।
मोहम्मद यूनुस ने जताया दुख
अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने फेसबुक पोस्ट में दुख जताया।
“इस हादसे में छात्रों, टीचर्स, पैरेंट्स और वायुसेना के कर्मियों को जो नुकसान हुआ है, वह अपूरणीय है। ये देश के लिए दुखद क्षण है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं”
उन्होंने अस्पतालों को अलर्ट रहने और घायलों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए।
जानिए क्या है F-7BGI जेट की ताकत
- यह जेट चीन के Chengdu J-7 का अपग्रेड वर्जन है।
- J-7 को सोवियत यूनियन के MiG-21 के आधार पर बनाया गया था।
- F-7BGI की कॉम्बैट रेंज 600-650 किमी है।
- यह 2,230 किमी की फेरी रेंज तक उड़ सकता है।
- 17,800 मीटर की ऊंचाई तक जा सकता है।
- इसमें दो तोपें और 7 वेपन प्वाइंट होते हैं, जिन पर
PL-5 और PL-9 मिसाइलें, लेजर गाइडेड बम, C-704 एंटी-शिप मिसाइल लगाई जा सकती हैं।