Bollywood Actress Disha Patani: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित पैतृक घर पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। यह वारदात बीती देर रात करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। इस घटना के बाद से अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपनी सुरक्षा को बढ़ा दिया है। वही, इस मामले से अभिनेत्री के घर के आस-पास के पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
फिलहाल दिशा पाटनी मुंबई में फिल्मों की शूटिंग में बिजी होने के कारण उन्हें इस बात की सही से जानकारी नहीं है, लेकिन जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी मिली उन्हेंने अपने परिवार से संपर्क किया। परिवार सुरक्षित है और पुलिस ने उन्हें आश्वस्त किया है कि सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी जाएगी।
बदमाशों ने की कई राउंड फायरिंग
मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने अभिनेत्री दिशा घर के बाहर करीब तीन से चार राउंड फायरिंग की। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, राहत की बात है कि इस घटना से किसी के भी घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।
बता दें कि फायरिंग की सूचना मिलते ही बरेली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के पास से खाली कारतूस बरामद किए। इस मामले को गंभीरता लेते हुए पुलिस ने अभिनेत्री के घर की सुरक्षा को पहले से भी ज्यादा बढ़ा दिया है।

पुलिस का 5 टीम का हुआ गठन
खबरों के अनुसार, अरोपियों को पकड़ने के लिए बरेली पुलिस विभाग ने पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। साथ ही, घर के आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
इस घटना के बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा ने दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है।
बताया जा रहा है कि यह पोस्ट फेसबुक पर डाला गया था, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, बरेली पुलिस ने इस पोस्ट को लेकर स्पष्ट किया है कि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। इसके लिए साइबर सेल की टीम भी जांच में जुट है।
ये भी पढ़ें: UPI ट्रांजेक्शन लिमिट बढ़ी, 15 सितंबर से 10 लाख रुपये तक होगा यूपीआई P2M ट्रांजेक्शन
[/expander_maker]



