Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (26) AMIT SHAH (32) astrology (92) Astrology news (23) Bihar News (35) Bihar Politics (49) BJP (76) Bollywood (36) Bollywood News (25) breaking news (32) congress (46) cricket news (31) daily horoscope (132) Delhi News (42) Delhi Police (23) Delhi Weather (25) donald trump (49) Election Commission (26) horoscope (98) horoscope today (42) india (29) India News (23) Indian Politics (30) indian railways (22) IPL 2026 (28) Kal Ka Rashifal (47) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (24) mamata banerjee (41) Narendra modi (92) operation sindoor (33) PM Modi (103) rahul gandhi (39) Rashifal (91) supreme court (25) tmc (33) top news (73) uttar pradesh news (35) vedic astrology (40) viral video (24) West Bengal Politics (35) Yogi Adityanath (27) zodiac signs (81)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • तमिलनाडु
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • महाराष्ट्र
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • वेब स्टोरीज
  • Others

    अन्य..

Home » Lawrence Bishnoi Gang Threat: सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, कहा- अगली बार सीधे माथे में मारेंगे गोली
बॉलीवुड

Lawrence Bishnoi Gang Threat: सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, कहा- अगली बार सीधे माथे में मारेंगे गोली

Lawrence Bishnoi Gang Threat: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की मिली धमकी। आइए जानते हैं यहां पूरा मामला
Aparna PanwarBy Aparna Panwar14/03/2026Updated:14/03/20266 Mins Read
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी
सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी

Lawrence Bishnoi Gang Threat: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों लगातार विवादों में घिरे हुए हैं। जिसमें एक तरफ उनके हरियाणवी गाने “टटीरी” को लेकर विवाद चल रहा है और हरियाणा महिला आयोग उनसे नाराज है, वहीं अब एक नई मुसीबत उनके सामने खड़ी हो गई है। कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए बादशाह को जान से मारने की धमकी दी है।

जानकारी के मुताबिक, गैंग ने दावा किया है कि पानीपत में हुई हालिया फायरिंग की घटना के पीछे उनका हाथ है और इसी पोस्ट में बादशाह को भी चेतावनी दी गई है। इस धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं।

पानीपत फायरिंग की जिम्मेदारी ली

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के पानीपत में असंध रोड पर स्थित एक ऑफिस के बाहर हाल ही में फायरिंग की घटना हुई थी। जिसमें यह ऑफिस कथित तौर पर हवाला कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। दरअसल, पोस्ट में लिखा गया है कि इस फायरिंग को रंदीप मलिक और अनिल पंडित (USA) ने अंजाम दिया है। साथ ही, गैंग का दावा है कि जिस ऑफिस पर फायरिंग हुई वह हवाला के जरिए देश का पैसा विदेश भेजने का काम कर रहा था, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच रहा था।

सोशल मीडिया पोस्ट में दी चेतावनी

गैंग की ओर से जारी पोस्ट में लिखा गया है कि “जय महाकाल, जय श्रीराम राम-राम सभी भाइयों को। आज असंध रोड, पानीपत में वेस्टर्न यूनियन से जुड़े गैरी और शैंकी के ऑफिस पर जो फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। ये लोग हवाला के जरिए देश का पैसा बाहर भेज रहे थे। जिसके बाद हमने इन्हें पहले भी फोन कर चेतावनी दी थी, लेकिन इन्हें समझ नहीं आया। आज की घटना सिर्फ ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है।साथ ही, पोस्ट में यह भी लिखा गया कि जो लोग हवाला का कारोबार कर रहे हैं, वे समय रहते संभल जाएं, नहीं तो उनका अंजाम बहुत बुरा होगा।

बादशाह को दी सीधी धमकी

जानकारी के लिए बता दें कि इसी पोस्ट में मशहूर सिंगर बादशाह को भी निशाने पर लिया गया। जिसमें गैंग ने लिखा है कि सिंगर बादशाह तूने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है। 2024 में तेरे क्लब में तुझे ट्रेलर दिखाया था। अब अगली बार सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे। इसके साथ ही पोस्ट के आखिर में Lawrence Bishnoi Group को सलाम लिखा गया और गैंग से जुड़े कुछ नामों का भी जिक्र किया गया। जिसके बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिसके बाद से ही यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दरअसल, धमकी सामने आने के बाद हरियाणा पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। जिसके बाद पुलिस इस वायरल पोस्ट की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह पोस्ट असली है या किसी ने फेक तरीके से गैंग का नाम इस्तेमाल किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर सिंगर बादशाह की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है।

Lawrence Bishnoi Gang Threat
Lawrence Bishnoi Gang Threat
‘टटीरी’ गाने को लेकर विवाद

बादशाह पहले से ही अपने हरियाणवी गाने “टटीरी” को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं।वहीं, इस गाने के बोलों को लेकर हरियाणा में काफी विरोध देखने को मिला था।जिसमें कई सामाजिक संगठनों और लोगों ने आरोप लगाया कि इस गाने में महिलाओं के प्रति बेकार शब्दों का इस्तेमाल किया गया है और इससे हरियाणा की संस्कृति को ठेस पहुंची है। इसी मामले को लेकर हरियाणा महिला आयोग ने भी सख्त नाराजगी दिखाई है।

महिला आयोग ने दिए कड़े निर्देश

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने पुलिस को आदेश दिया है कि अगर बादशाह जांच में सहयोग नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, जरूरत पड़ने पर बादशाह का पासपोर्ट भी जब्त किया जा सकता है, ताकि वे देश छोड़कर कहीं बाहर न जा सकें।

महिला आयोग का कहना है कि कलाकारों को अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए और ऐसे गाने नहीं बनाने चाहिए जो समाज में गलत संदेश दें।

बादशाह ने मांगी थी माफी

दरअसल,गाने को लेकर बढ़ते विवाद और विरोध के बाद सिंगर बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी।जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।मैं एक प्राउड हरियाणवी हूं। मेरा इरादा कभी भी हरियाणा के बच्चों या महिलाओं के बारे में गलत बात करने का नहीं था। अब अगर किसी को मेरे गाने से ठेस पहुंची है तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं।

लगातार बढ़ रही हैं बादशाह की मुश्किलें

जानकारी के अनुसार, महिला आयोग का दबाव और जांच का मामला चल रहा है, वहीं अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी ने बादशाह की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।हालांकि अभी तक बादशाह की ओर से इस धमकी को लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। लेकिन माना जा रहा है कि उनकी टीम और सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

कौन है लॉरेंस बिश्नोई गैंग

जानकारी के लिए बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई भारत के कुख्यात गैंगस्टरों में से एक माना जाता है। उस पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल के वर्षों में इस गैंग का नाम कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सामने आया है। जिसमें सोशल मीडिया के जरिए धमकी देने और जिम्मेदारी लेने के मामले भी कई बार सामने आ चुके हैं।

जांच के बाद ही साफ होगी स्थिति

बता दें कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह धमकी कितनी गंभीर है और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। लेकिन इतना जरूर है कि इस घटना ने एक बार फिर बॉलीवुड और अपराध जगत के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चर्चा शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: अब बिना लाइसेंस नहीं बेच पाएंगे दूध, FSSAI का सख्त नियम लागू; मिलावटखोरों पर चलेगा चाबुक!

Badshah Badshah Threat Haryana News Lawrence Bishnoi Gang Lawrence Bishnoi Gang Threat Panipat Firing
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन

Nana Patekar Death: 75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 45 मिनट तक CPR के बाद भी नहीं बची जान, राजकीय सम्मान से होगी विदाई

08/10/2026
Mirzapur The Movie Review: बड़े पर्दे पर फिर गूंजा मिर्जापुर का भौकाल

Mirzapur The Movie Review: बड़े पर्दे पर फिर गूंजा मिर्जापुर का भौकाल, जानें कहानी, एक्टिंग और फिल्म की पूरी समीक्षा

04/09/2026
Kangana Ranaut Advice to Gen Z: नई पीढ़ी को कंगना रनौत की सीख

Kangana Ranaut Advice to Gen Z: नई पीढ़ी को कंगना रनौत की सीख, कहा- आजादी चाहिए तो जिम्मेदारी भी निभानी होगी

03/08/2026
News
UPI Charges Update 2026: खुशखबरी! NPCI ने MDR पर दिया बड़ा अपडेट

UPI Charges Update 2026: खुशखबरी! NPCI ने MDR पर दिया बड़ा अपडेट, दिवाली तक नहीं लगेगा कोई चार्ज

13/10/2026
Gujarat News: गांधीनगर नगर निगम चुना में बीजेपी की हुई शानदार जीत

Gujarat News: गांधीनगर नगर निगम चुना में बीजेपी की हुई शानदार जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं, कांग्रेस 5 पर सिमटी

13/10/2026
IND vs WI 3rd T20: भारत की शानदार जीत

IND vs WI 3rd T20: भारत की शानदार जीत, वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर सीरीज में 2-1 से बनाई बढ़त

11/10/2026
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

Abhishek Sharma T20I Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

11/10/2026
IndiGo Emergency Landing: दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट में लगी आग

IndiGo Emergency Landing: दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट में लगी आग, यात्रियों ने सुनाई खौफनाक आपबीती, जानें क्या कुछ कहा

11/10/2026
Delhi News: रिहाई के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान

Delhi News: रिहाई के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान, कहा- बॉन्ड नहीं किया साइन, जारी रहेगा विरोध

11/10/2026
Delhi Protest News: कनॉट प्लेस में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का एक्शन

Delhi Protest News: कनॉट प्लेस में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा समेत कई लोगों को किया हिरासत

11/10/2026
Uttar Pradesh News: लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय में हंगामा

Uttar Pradesh News: लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय में हंगामा, अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच चले जूते

11/10/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

News Calendar
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.