Nana Patekar Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने गोवा में आज आखिरी सांस ली। उनका 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। सिनेमा जगत में शोक की लहर है। दरअसल, नाना पाटेकर की सुबह-सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। करीब 45 मिनट तक CPR और कार्डियक मसाज (Cardiac Massage) भी दिया, लेकिन फिर भी उनकी जान नहीं बच सकी, जिसकी बाद डॉक्टरों ने सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई। उनके बेटे मल्हार पाटेकर (Malhar Patekar) ने भी निधन की पुष्टि की है। नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन कलाकारों में से एक थे, जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी और अलग अंदाज से अपने फैंस के बीच खास पहचान बनाई।
गोवा में अचानक बिगड़ी तबीयत
खबरों के मुताबिक, नाना पाटेकर (Nana Patekar) गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर थे। गुरुवार तड़के उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्होंने रात करीब 2:30 बजे एक दोस्त को अपनी तबीयत ठीक नहीं होने की जानकारी दी थी। बाद में दोस्त उनके घर पहुंचा, जहां अभिनेता को पसीना आ रहा था और उनकी हालत गंभीर थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई।
मणिपाल अस्पताल (Manipal Hospital) के डॉक्टर शेखर सालकर के अनुसार, नाना पाटेकर को अस्पताल लाए जाने के बाद उन्हें बचाने के लिए लगातार कोशिश की गई। मेडिकल टीम ने करीब 45 मिनट तक CPR और कार्डियक मसाज दिया, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और फिर उन्हें अस्पताल में ही अपना दम तोड़ दिया।

नाना पाटेकर का पुणे में अंतिम संस्कार
बताया जा रहा है कि नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज पुणे स्थित उनके फार्महाउस में किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार (Government of Maharashtra) की ओर से उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने का फैसला किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार शाम के समय किया जाएगा। अभिनेता की अंतिम इच्छा के अनुसार पुणे में ही उनका अंतिम संस्कार किए जाने की जानकारी सामने आई है।
नाना पाटेकर का पुणे में फार्महाउस है, जहां अब उनके पार्थिव शरीर को ले जाया जाएगा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर परिवार को सौंपा जाएगा। उनकी मौत के मामले में मेडिको-लीगल केस (Medico-legal Case) भी दर्ज किया गया है।
नाना पाटेकर का करीब 5 दशक का फिल्मी सफर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर (Vishwanath Patekar) था। उन्होंने थिएटर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और बाद में हिंदी तथा मराठी फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई। साल 1978 की फिल्म ‘गमन’ (Gaman) से उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद ‘Parinda’, ‘Krantiveer’, ‘Agni Sakshi’, ‘Khamoshi: The Musical’, ‘Prahaar’, और ‘Welcome’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया।
नाना पाटेकर को उनकी दमदार आवाज, प्रभावशाली संवाद अदायगी और अलग तरह के किरदारों के लिए जाना जाता था। उन्होंने गंभीर भूमिकाओं के साथ-साथ कॉमेडी और विलेन के किरदारों में भी अपनी छाप छोड़ी। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Awards) और पद्म श्री समेत कई सम्मान मिले थे।
पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने जताया दुख
नाना पाटेकर के निधन की खबर के बाद फिल्म जगत और देशभर से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी अभिनेता के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने नाना पाटेकर को अपनी अलग पहचान और दमदार अभिनय के लिए याद करते हुए कहा कि उनके जाने से हिंदी और मराठी सिनेमा में एक बड़ा खालीपन पैदा हुआ है।
नाना पाटेकर का निधन (Nana Patekar Passes Away) अचानक से हो जाने से भारतीय सिनेमा को एख बहुत ही बड़ा झटका लगा है। करीब पांच दशक तक अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके निभाए किरदार और उनकी दमदार अदाकारी हमेशा हमारे बीच में याद की जाएगी।
ये भी पढ़ें: यूपी में लागू होगी नई व्यवस्था, अब अस्पताल में दवा खरीदने से पहले जान सकेंगे असली रेट



