Abhishek Sharma T20I Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। इसी के साथ उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए एक नया इतिहास रच दिया। दरअसल, आज इंदौर में खेले गए इस मुकाबले में अभिषेक ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली और अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया। अभिषेक गेंदों के लिहाज से टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट (T20 International Cricket) में सबसे तेज 2,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए है।
बता दें कि अभिषेक शर्मा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से साबित कर दिया है कि वह इस फॉर्मेट में टीम इंडिया (Team India) के अहम खिलाड़ियों में से एक है।
सबसे तेज रन बनाने वाले क्रिकेटर
अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 (Third T20) मुकाबले में आज के मैंच में एक खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने सिर्फ 1,024 गेंदों में अपने 2,000 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरे एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। इन गेंदों के आधार पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले अभिषेक सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं।
अभिषेक की यह उपलब्धि उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली को भी दिखाती है। वह क्रीज पर आते ही बड़े शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं। टी-20 क्रिकेट (T20 Cricket) में कम गेंदों पर ज्यादा रन बनाना काफी अहम होता है और अभिषेक इस मामले में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ इस मुकाबले में भी उन्होंने अपना शानदार प्रदर्शन किया और मैदान में मौजूद सभी लोगों इस खेल का भरपूर आनंद उठाते हुए दिखाई दिए। उनके बल्ले से निकले चौकों और छक्कों ने भारतीय पारी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई।
30 गेंदों में 69 रन बनाकर मचाया तहलका
इंदौर में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में 69 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 230 का रहा। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं, भारतीय टीम (Indian Team) को इस मुकाबले में शुरुआत में झटका लगा था। क्योंकि संजू सैमसन बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहे, लेकिन अभिषेक ने एक छोर संभालते हुए तेजी से रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी ने भारतीय टीम को शुरुआती झटके से उबरने में मदद की।
अभिषेक ने मैदान के अलग-अलग हिस्सों में शॉट लगाए और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों (West Indies Bowlers) पर दबाव बनाया। उनकी पारी की सबसे बड़ी खासियत रन बनाने की रफ्तार रही। उन्होंने बहुत कम गेंदों में तेजी से रन जोड़कर भारतीय टीम (Indian Team) के स्कोर को आगे बढ़ाया।
वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाने वालों में शामिल
अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट (T20 International Cricket) में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए। इस सूची में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के क्विंटन डी कॉक पहले स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2023 में सेंचुरियन में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। वहीं, टिम डेविड ने साल 2025 में 16 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
ऐसे में देखा जाए तो अभिषेक शर्मा अब 18 गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं। इस सूची में डेविड वॉर्नर और कॉलिन मुनरो जैसे दिग्गज बल्लेबाज के नाम भी मौजूद हैं।
सबसे तेज टी-20 इंटरनेशनल अर्धशतक
- 15 गेंदें – क्विंटन डी कॉक, सेंचुरियन, 2023
- 16 गेंदें – टिम डेविड, बासेटेरे, 2025
- 18 गेंदें – डेविड वॉर्नर, सिडनी, 2010
- 18 गेंदें – कॉलिन मुनरो, माउंट माउंगानुई, 2018
- 18 गेंदें – अभिषेक शर्मा, इंदौर, 2026
सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड की बराबरी
मिली जानकारी के मुताबिक, अभिषेक शर्मा ने छक्के लगाने के मामले में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट (T20 International Cricket) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 68 छक्के लगाए थे। अब अभिषेक शर्मा भी 68 छक्कों के साथ उनके बराबर पहुंच गए हैं। अभिषेक ने साल 2025 में भी टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 54 छक्के लगाए थे। ऐसे में साफ पता चलता है कि वह लगातार अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के लिए चुनौती बने हुए हैं।
टी-20 क्रिकेट में लगातार बढ़ रहा अभिषेक का दबदबा
अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन भारतीय टीम (Indian Team) के लिए काफी अहम है। वह पावरप्ले में तेजी से रन बनाने के साथ-साथ बड़े स्कोर खड़े करने की क्षमता भी रखते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में 69 रन की पारी और 2,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धी मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट में लगी आग, यात्रियों ने सुनाई खौफनाक आपबीती, जानें क्या कुछ कहा



